{"_id":"62e0b58597e7ab3b6d793e7d","slug":"saran-chapra-lover-broke-his-girlfriend-marriage-twice-then-the-panchayat-took-this-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्यार को भुला नहीं पा रहा था युवक, दो-दो बार तुड़वा दी प्रेमिका की शादी, फिर पंचायत ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्यार को भुला नहीं पा रहा था युवक, दो-दो बार तुड़वा दी प्रेमिका की शादी, फिर पंचायत ने लिया ये फैसला
Wed, 27 Jul 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:36 AM IST
सार
शख्स ने बताया कि प्रेमिका की शादी के बाद वह परेशान रहने लगा था और अपने प्यार को नहीं भुला पा रहा था जिसके बाद उसने अपने प्यार को पाने के लिए इस तरह का कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका को पाने की खातिर इस हद तक चला गया कि उसकी शादी ही तुड़वा दी। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने एक बार नहीं बल्कि दो बार उसकी शादी तुड़वा दी। शख्स ने बताया कि प्रेमिका की शादी के बाद वह परेशान रहने लगा था और अपने प्यार को नहीं भुला पा रहा था जिसके बाद उसने अपने प्यार को पाने के लिए इस तरह का कदम उठाया।
विज्ञापन
क्या है मामला
मामला सारण जिले के पानापुर प्रखंड का है। जहां एक युवक अपने नानीगांव में रहता था और उसी गांव में उसकी प्रेमिका भी रहती थी। एक दिन दोनों की मुलाकात होती है, फिर दोनों के बीच बात बढ़ गई और दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया और दोनों के बीच प्यार भी गहरा होता गया। कहते हैं ने प्यार और इश्क छुपता नहीं है। यह मामला भी कुछ इसी तरह का था। लड़की के पिता को भनक लगी और उसने लड़की की शादी कहीं दूसर जगह तय कर दी और कुछ दिन बाद शादी भी कर दी। युवक को इस बात की भनक लगा तो वह परेशान हो गया। वह किसी न किसी तरह से लड़की को पाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
शख्स लड़की के ससुराल पहुंच गया
इस बात का पता चलते ही शख्स सीधे लड़की के ससुराल पहुंच गया। वहां कुछ ऐसी आपत्तिजनक बात कह दी कि ससुराल से बबिता को निकाल दिया गया। वह मायके आ गई।
लड़की के दूसरे ससुराल पहुंचकर भी दी धमकी
समाज के तानों से बचने के लिए युवती के पिता ने बेटी की दूसरी शादी गोपालगंज जिले में कर दी। एक बार फिर नीरज को पता चला तो वह आगबबूला हो गया। वह फिर युवती के ससुराल पहुंच गया। वहां जाकर उसने सबको जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे ससुरालवाले डर गए और बबिता को उसके मायके पहुंचा दिया।
विज्ञापन
परेशान होकर पंचायत ने करवा दी शादी
युवक के इस सिरफिरे हरकतों से प्रेमिका भी काफी परेशान हो गई। वह पिता के साथ नीरज के गांव पहुंची। वहां पंचायती के दौरान नीरज ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई।