फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran Bihar Violence Lok Sabha Election 2024 Internet Banned For 2 Days Rohini Achary news in hindi

Bihar : चुनाव के बाद बवाल के चलते सारण में इंटरनेट सेवा बंद; रोहिणी बोलीं- लोकतंत्र की हत्या कर रहे भाजपा वाले

Tue, 21 May 2024 01:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 May 2024 01:55 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए। प्रशासन के लोगों से हमारी बात हुई है दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कुछ लोग ऐसे हैं जो हार की बौखलाहट से इस तरह के काम करते हैं। बिहार सरकार को लोगों को इस मामले के देखना चाहिए।

विज्ञापन
Saran Bihar Violence Lok Sabha Election 2024 Internet Banned For 2 Days Rohini Achary news in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण में पांचवें चरण के मतदान के बाद आज सुबह हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। तीनों राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। बताया जा है कि राजद और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। इलाके में काफी तनाव बढ़ गया। इसके बाद सारण के डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। कर्पूरी ठाकुर चौक इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए सारण में दो दिन के इन्टरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


रोहिणी बोलीं- भाजपा वाले डरे हुए हैं 

इधर, सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा वाले डरे हुए हैं। भाजपा के लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हमें न्याय चाहिए। हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। प्रशासन से हमारी मांग है कि इन सभी गुंडों को पकड़कर जेल में डालें। एक उम्मीदवार के तौर पर हमें हर एक बूथ पर जाने का अधिकार है। मैं वहां पोलिंग देखने गई थी। भाजपा के गुंडे अंदर बैठे थे। मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं। मुझ पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें किसने ये अधिकार दिया। ये लोग गुंडागर्दी पर आ गए हैं।

विज्ञापन


तेजस्वी बोले- हार की बौखलाहट में ऐसा कर रहे

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए। प्रशासन के लोगों से हमारी बात हुई है दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। प्रशासन के लोगों ने मुझे आश्वस्त किया है कि शाम तक जो बाकी के दो लोग हैं उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। कुछ लोग ऐसे हैं जो हार की बौखलाहट से इस तरह के काम करते हैं। बिहार सरकार को लोगों को इस मामले के देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी बोले- अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है

इधर, सारण एसपी गौरव मंगला ने कहा कि सोमवार छपरा के बूथ संख्या 18-19 के बाहर दो पार्टियों के बीच में एक विवाद हो गया था। उसी प्रक्रिया में आज कुछ असामाजिक तत्वों ने तीन लोगों पर फायरिंग की। इनमें से एक की मौत हो गई है, दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरा शख्स सुरक्षित है। पुलिस फ्लैग मार्च कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इंटरनेट बंद करने का आदेश दे दिया गया है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।


डीएम बोले- दो दिन के लिए इंटरनेट बंद 

सारण के डीएम अमन समीर ने कहा कि झड़प में एक की मौत और दो घायल हुए हैं। हम स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखे हुए हैं। जिनके द्वार ये कार्य किया गया है उनकी पहचान की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी। हम सभी लोग से अपील करेंगे कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। अभी दो लोग की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस के द्वारा बाकि लोगों को गिरफ्तारी की जा रही है। यहां पर अभी स्थिति सामान्य हैं। दो दिन के लिए इंटरनेट बंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed