{"_id":"5dc9e9d28ebc3e5b4d2e6774","slug":"sanjay-karol-becomes-new-chief-justice-of-patna-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय करोल बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय करोल बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Tue, 12 Nov 2019 04:39 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 Nov 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस संजय करोल ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के रूप में शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रसीद समेत बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
Bihar: Justice Sanjay Karol sworn-in as Chief Justice of Patna High Court by Governor Phagu Chauhan at Raj Bhavan, today. pic.twitter.com/6JUOResguH
— ANI (@ANI) November 11, 2019विज्ञापन
बता दें कि पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनने से पहले वे त्रिपुरा हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस थे। पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त न्यायाधीश संजय करोल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। उनका जन्म 23 अगस्त 1961 को शिमला में हुआ था और उन्होंने साल 1986 में वकालत शुरू की थी।
विज्ञापन
साल 1998 से 2003 तक वे हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। 8 मार्च 2007 को उन्होंने जज पद की शपथ ली। 25 अप्रैल 2017 से 5 अक्टूबर 2018 तक हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया और 14 नवम्बर 2018 को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।