{"_id":"6461e722308cdb17fb083cab","slug":"sand-mafia-attacked-dto-team-for-charging-fine-for-overloading-in-siwan-constable-injured-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीवान में ओवरलोडिंग का फाइन काटने पर बालू माफियाओं ने DTO टीम पर किया हमला, सीपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीवान में ओवरलोडिंग का फाइन काटने पर बालू माफियाओं ने DTO टीम पर किया हमला, सीपाही घायल
Mon, 15 May 2023 01:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 15 May 2023 01:36 PM IST
सार
सिसवन थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज हुसैन ने बताया कि वाहन की जांच कर चालान काटने के दरमियान हमला हुआ है। उस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। DTO को कोई भी चोट नहीं लगी है, वह मौके से निकल गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर बालू से लदे 32 ट्रक अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही पिंटू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान में डीटीओ की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला किया है। वारदात के दौरान सिपाही बालू लदे ट्रक की जांच कर फाइन कर रहे थे। मामला सिसवन थाना क्षेत्र का है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में मेन रोड पर डीटीओ सुबोध कुमार बालू वाले ट्रक पर ओवरलोडिंग जांच कर फाइन कर रहे थे। तभी बालू माफियाओं ने पहले इसका विरोध किया। फिर DTO टीम पर हमला कर दिया। डीटीओ सुबोध कुमार किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले। लेकिन सिपाही पिंटू कुमार को पकड़ लिया और उसकी बालू माफियाओं ने जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पिंटू कुमार डीटीओ कार्यालय में सिपाही के पद पर तैनात है। जो दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव का रहने वाला है। सूचना मिलने पर आनन-फानन में घायल सिपाही पिंटू कुमार को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने की बात चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के पास मेन रोड पर सीवान डीटीओ सुबोध कुमार अपने दल बल के साथ बालू लदे ट्रकों की जांच कर रहे थे। इस दौरान वह वाहन के ओवरलोड पाए जाने पर फाइन कर रहे थे। इसी कार्रवाई के बीच बालू माफिया अचानक आक्रमक हो गए और डीटीओ की टीम पर हमला कर दिया। डीटीओ वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकले। लेकिन डीटीओ कार्यालय में सिपाही के पद पर तैनात पिंटू कुमार की जमकर पिटाई की गई। उसके बाद से उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सिसवन थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज हुसैन ने बताया कि जांच कर चालान काटने के दरमियान हमला हुआ है। उस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। DTO को कोई भी चोट नहीं लगी है, वह मौके से निकल गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर बालू से लदे 32 ट्रक अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।