फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samrat Choudhary attacks Lalu's social justice model no development happened even after being in power for 15

Bihar: लालू के सामाजिक न्याय मॉडल पर सम्राट चौधरी का हमला, बोले- 15 साल सत्ता में रहकर भी नहीं किया विकास

Sat, 28 Jun 2025 06:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 06:31 PM IST
सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने 15 वर्षों तक बिहार की सत्ता संभाली, लेकिन राज्य के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया।
 

विज्ञापन
Samrat Choudhary attacks Lalu's social justice model no development happened even after being in power for 15
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

सम्राट चौधरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि लालू यादव का 'सामाजिक न्याय' का मॉडल असल में परिवारवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, "पहले खुद मुख्यमंत्री बने, फिर पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया, अब बेटे-बेटी को आगे लाने की कोशिश में लगे हैं। यही है लालू जी का सामाजिक न्याय। लेकिन बिहार के विकास के लिए उनके पास कोई स्पष्ट योजना या मॉडल नहीं रहा।"
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को बिहार को आगे ले जाने का एक बड़ा मौका मिला था, लेकिन उन्होंने उस अवसर को गंवा दिया। “राबड़ी देवी 8 वर्षों तक सिर्फ एक रबर स्टांप की तरह मुख्यमंत्री बनी रहीं। उस दौरान भी विकास की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई,” उन्होंने कहा।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर: एनडीए
सम्राट चौधरी सहित एनडीए नेताओं का दावा है कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप रही। वर्ष 2001 से 2005 के बीच राज्य की औसत जीडीपी वृद्धि दर मात्र 2.9% रही। उन्होंने चारा घोटाले का जिक्र करते हुए राजद सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार, कुशासन और प्रशासनिक अराजकता के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


"मुझे राजनीति में धकेला लालू ने": सम्राट
सम्राट चौधरी ने दावा किया कि यदि लालू यादव ने 1995 में उन्हें और उनके 22 पारिवारिक सदस्यों को जेल नहीं भेजा होता, तो वे राजनीति में नहीं आते। "मेरे ऊपर झूठे हत्या के मुकदमे लगाए गए। मैंने तो मच्छर भी नहीं मारा था। तीन साल तक केस लड़ा और तब जाकर राजनीति में आया," उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा

नीतीश कुमार को बताया विकास पुरुष
चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाया है। “बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का प्रभाव स्थायी है। जब मैं उनके खिलाफ था तो विरोध किया, आज जब साथ हूं तो पूरी ताकत से समर्थन कर रहा हूं,” उन्होंने कहा।


'राजद शासन में जंगलराज' का आरोप
भाजपा और एनडीए के अन्य नेताओं ने राजद के शासनकाल को 'जंगलराज' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था चरमरा गई थी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था। साथ ही, अपहरण, जातीय हिंसा और संगठित अपराध चरम पर थे, जिससे लाखों लोगों को पलायन करना पड़ा।

विपक्ष का पलटवार
वहीं, राजद और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों का कहना है कि आज भी बिहार में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। विपक्ष का दावा है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और आगामी विधानसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन को समर्थन मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed