{"_id":"646e182a3699de6eb707afa1","slug":"samrat-chaudhary-taunted-the-cm-and-said-that-nitish-kumar-has-lost-his-memory-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: सम्राट बोले- नीतीश की याददाश्त कमजोर हो गई है; 33 सालों तक राज आपने किया, अब किस शासन की बात कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: सम्राट बोले- नीतीश की याददाश्त कमजोर हो गई है; 33 सालों तक राज आपने किया, अब किस शासन की बात कर रहे
Wed, 24 May 2023 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 24 May 2023 07:29 PM IST
सार
सम्राट चौधरी ने दरभंगा में कहा कि उन्होंने अभी नीतीश कुमार सारे अपराधियों को जेल से बाहर ला रहे है। अब चिंता की बात है कि बिहार कहां जा रहा है। 33 वर्षों तक राज तुमने किया तो आजकल किस शासन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बुधवार को दरभंगा नरमा पहुंचे। यहां उनके साथ हाल ही में जदयू छोड़ने वाले आरसीपी सिंह भाजपा की सदयस्ता ग्रहण करने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष का यह सम्मेलन महागठबंधन के सभी घटक दलों मुख्य तौर पर जाप, आरजेडी और जेडीयू से भाजपा में शामिल हो रहे दरभंगा के नेताओं के लिए रखा गया है। भाजपा की सदयस्ता ग्रहण करने वालों में प्रमुख नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह है। संजय ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
संजय सिंह ने थामा भाजपा का हाथ
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह कार्यक्रम राजद के लिए सिर दर्द बनने जा रहा है, क्योंकि संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धकी के बेहद करीबी माने जाते हैं। लेकिन संजय सिंह आज राजद का साथ छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया। दरअसल, पिछले विधानसभा के चुनाव के दौरान संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने राजद की ओर से अपनी उम्मीदवारी की मांग की थी। लेकिन राजद ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया था। उसके बाद से संजय सिंह लगातार राजद से खफा चल रहे थे।
विज्ञापन
'लोगों को शराबी आपने बनाया नीतीश जी'
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा आज बिहार में बालू माफियाओं का राज है। सीएम बिहार शराबबंदी का क्रेडिट ले रहे हैं तो बताइए शराबी बनाया कौन था। जब आप मुख्यमंत्री बने थे तो बिहार में 987 शराब की दुकानें थी। और जब आपने 2016 में राज्य में शराब बंद करवाई, उस दिन बिहार 11,000 हजार शराब की दुकानें थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह लोगों को शराबी किसने बनाया, नीतीश कुमार ने। कल तक आप सरकार की से दुकान शराब खरीदते थे, अभी क्या हो रहा सीधे होम डिलीवरी हो रही है। अभी नीतीश कुमार सारे अपराधियों को जेल से बाहर ला रहे है। अब चिंता की बात है कि बिहार कहां जा रहा है। 33 वर्षों तक राज तुमने किया तो आजकल किस शासन की बात कर रहे हैं।
'नीतीश ने जॉर्ज साहेब के साथ किया पाप'
चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जी का मेमोरी लॉस हो गया है। नीतीश बाबू आप बूढ़े हो गए हैं, आपकी याददाश्त भी जाने लगी है। उन्होंने कहा कि लोग आपसे ज्यादे बूढ़े हो गए हैं, फिर भी उनकी याददाश्त कमजोर नहीं हुई है। लेकिन नीतीश ने जॉर्ज साहेब के साथ जो पाप किया है उनकी आत्मा उनमें घुस गई है।