फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur News Teenager who went to bathe in Budhi Gandak river drowned to death

Samastipur News: स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गए किशोर की डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 06 Apr 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 03:49 PM IST
सार

बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में गुरुवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरदीवा पंचायत वार्ड संख्या-दो निवासी मनोज राम के 14 साल के बेटे गोलू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Samastipur News Teenager who went to bathe in Budhi Gandak river drowned to death
मृतक किशोर और उसके परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए एक किशोर की मौत गुरुवार को डूबकर हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा पंचायत के तहत आने वाले दरियापुर गांव की है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मोरदीवा पंचायत वार्ड नंबर दो के मनोज राम के 14 साल के बेटे गोलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने शव को जप्त तक सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की है। उधर, इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि गोलू बूढ़ी गंडक नदी किनारे दरियापुर में स्नान करने के लिए गया हुआ था। वहीं स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे ही उसका कपड़ा देखा गया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने क्या कहा...
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया है। इस मामले में एक न्यूडी केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed