{"_id":"65bb6e69f0ada9aa2c0945e8","slug":"samastipur-news-stabbing-in-pipra-ghat-of-singhia-police-station-area-one-dead-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur News: सिंघिया थाना क्षेत्र के पिपरा घाट में चाकूबाजी, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur News: सिंघिया थाना क्षेत्र के पिपरा घाट में चाकूबाजी, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर
Thu, 01 Feb 2024 03:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:42 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले में सिंघिया थाना क्षेत्र के पिपरा घाट में चाकूबाजी की घटना हुई है। फास्ट फूड दुकान बंदकर शौच करने गए दुकानदार और उसके पार्टनर को चाकू मारा गया है। ऐसे में एक की मौके पर ही मौत और दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पिपरा घाट में चाकूबाजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर में सिंघिया थाना क्षेत्र के पिपरा घाट में बुधवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में फास्ट फूड दुकानदार की मौत हो गई। जबकि उसका पार्टनर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान पिपरा घाट के ही राज किशोर मुखिया का पुत्र अमरजीत मुखिया 30 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के सुलो मुखिया का पुत्र सज्जन मुखिया 30 के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सज्जन का उपचार सिंघिया के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर सिंघिया पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक का चचेरा भाई प्रदीप कुमार मुखिया ने बताया कि उसका चचेरा भाई अमरजीत गांव के ही सज्जन मुखिया के साथ पिपरा चौक पर फास्ट फूड और चाय नाश्ता की दुकान पार्टनरशिप में चलता था। रात करीब 10 बजे दोनों ने दुकान बंद कर शौच के लिए पिपरा बिरौल पथ की ओर गए। इसी दौरान वहां घात लगाए बदमाशों ने दोनों को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। सज्जन वहां से भागता हुआ गांव में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो अमरजीत गड्ढे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके शरीर में चार जगह पर चाकू लगी हुई थी। बाद में उसे उठाकर दोनों को एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि सज्जन का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। अभी वह बेहोशी की स्थिति में बना हुआ है, जिस कारण जख्मी का भी बयान नहीं हो पाया है।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
सिंघिया थाना अध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि घायल का कहना है कि बाइक से आया युवक को जब इन लोगों ने रोक कर पूछताछ की तो अचानक दोनों ने इस लोगों पर चाकू से प्रहार शुरू कर दिया। हालांकि, इस घटना के पीछे शराब कारोबार हो सकता है। उन्होंने कहा कि मृतक अमरजीत को पूर्व में शराब कारोबार को लेकर जेल भेजा जा चुका है। घटना के पीछे शराब कारोबार का लेन-देन से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वैसे भी परिवार के लोगों ने भी लिखित आवेदन नहीं दिया है।