फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur: Miscreants entered house, shot two bullets at sleeping elderly person; acid attack came to light

Bihar News: घर में घुस कर बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग को मारी दो गोलियां, घटना के पीछे से सामने आया तेजाब कांड

Wed, 03 Jan 2024 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jan 2024 01:32 PM IST
सार

Bihar Crime: समस्तीपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग पर दो बदमाशों द्वारा गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के पीछे कुछ महीने पहले हुए तेजाब कांड सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
Samastipur: Miscreants entered house, shot two bullets at sleeping elderly person; acid attack came to light
घायल बुजुर्ग को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में आधी रात को घर में घुसकर बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग को गोली मार कर घायल कर दिया। बुजुर्ग के बाईं आंख और दाहिने हाथ में दो गोली लगी हैं। यह घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के दूधपुरा वार्ड 30 मोहल्ले में मंगलवार को घटी। घायल बुजुर्ग इसी गांव के घुरण पाल (80) बताए गए हैं। गोली की आवाज पर जागे परिवार के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रात में ही परिजन उन्हें लेकर पटना चले गए, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 
घायल बुजुर्ग की पत्नी सोहागी देवी ने बताया कि आधी रात को गांव के ही मंजय और अंजनी नामक युवकों ने उनके घर में घुसकर सो रहे उनके पति पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली की आवाज पर परिवार के अन्य लोग जब तक जागते तब तक दोनों वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

 
घटना के पीछे छह महीने पहले हुआ तेजाब कांड
जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले आरोपी के घर पर कुछ लोगों ने तेजाब से हमला किया था। तेजाब हमले में कई लोग जख्मी हुए थे। उस मामले में घुरण पाल के परिवार के तीन लोग अभी जेल में हैं। इस गोली कांड को इस घटना के बदले के रूप में देखा जा रहा है। उधर, इस गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी सभी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर तुरंत ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बुजुर्ग को दो गोली लगी हैं, उन्हें गंभीर स्थिति में पटना भेजा गया है। इस घटना के पीछे कुछ महीने पहले हुए तेजाब कांड बताया गया है। बुजुर्ग महिला ने दो लोगों का नाम बताया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed