{"_id":"64cb99a3a051e0920308f9d7","slug":"samastipur-crime-teenager-shot-dead-in-kalyanpur-passer-by-brought-him-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur Crime: कल्याणपुर में किशोर की गोली मारकर हत्या, राहगीर ने पहुंचाया वारिसनगर के निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur Crime: कल्याणपुर में किशोर की गोली मारकर हत्या, राहगीर ने पहुंचाया वारिसनगर के निजी अस्पताल
Thu, 03 Aug 2023 05:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:42 PM IST
सार
Samastipur Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक किशोर की गोली मारकर हत्या की गई है। किशोर को पजरे में गोली लगी थी। गोली लगने के बाद राहगीर ने किशोर को वारिसनगर के निजी अस्पताल में पहुंचाया था।
विज्ञापन
मृतक किशोर के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक गांव के पास बदमाशों ने 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोर की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही बिशनपुर अकबरपुर गांव के रामबाबू राय का 15 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर वारिसनगर पुलिस ने मृतक किशोर के शव को वारिसनगर के एक निजी अस्पताल से जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक किशोर के पिता रामबाबू राय का कहना है कि सुबह पिंटू घर के सामने ही खेत में पानी पटा रहा था। यह घटना कैसे हुई इससे वह अनजान है। बताया गया है कि घटना के बाद कुछ लोगों ने किशोर को वारिसनगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया था और वहां से वह निकल गया। बाद में निजी अस्पताल के कर्मियों ने देखा कि एक युवक के पजरे में वह एक गोली हाथ में लगी हुई है और उसकी मौत हो चुकी है, जिसके बाद अस्पताल के कर्मी ने मामले की जानकारी वारिसनगर पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के पिता को गांव के एक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया कि उसके पुत्र को गोली लगी है। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता रामबाबू राय ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके पुत्र को गोली मार दी गई है, जिसके बाद वह वारिसनगर पहुंचे युवक के पजरे और बाएं हाथ में एक-एक गोली लगी हुई है।
विज्ञापन
सदर डीएसपी ने क्या कहा
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि युवक को गोली कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक के पास मारी गई है। हालांकि, युवक को घायल अवस्था में कोई वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय के पास एक निजी अस्पताल में रख गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को जब्त कर लिया है। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।