फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav Marriage: Sadhu Yadav Angry on RJD leader Tejashwi and Rachel Godinho wedding 

Tejashwi Yadav Marriage: साधु यादव बोले- अब समझ आया दिल्ली क्यों भागते थे तेजस्वी, वोट चाहिए यादवों का, शादी कहीं और...

Sat, 11 Dec 2021 09:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Dec 2021 09:23 AM IST
सार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ईसाई समुदाय की लड़की रिचेल गॉडिन्हो से शादी कर ली। अब वह राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। 
 

विज्ञापन
Tejashwi Yadav Marriage: Sadhu Yadav Angry on RJD leader Tejashwi and Rachel Godinho wedding 
Tejashwi Yadav Rachel Godinho Marriage: साधु यादव- तेजस्वी व रिचेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव और रिचेल गॉडिन्हो की शादी से उनके मामा साधु यादव नाराज हो गए हैं। साधु यादव का कहना है कि तेजस्वी ने गैर समुदाय की लड़की से शादी करके यादवों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने पूरे यादव समाज का अपमान किया है। उनकी सभी बहनों ने यादवों में ही शादी की, लेकिन तेजस्वी ने एक ईसाई महिला से शादी की है। यादव समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। 

विज्ञापन


यादवों का वोट चाहिए लेकिन शादी दूसरे से
साधु यादव इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दोतरफा बोलने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें चुनाव जीतने के लिए यादवों का वोट चाहिए, लेकिन वह यादव समाज की लड़की से शादी नहीं कर सकते हैं। उन्हें अब चंडीगढ़ और केरल जाकर वोट मांगने चाहिए क्योंकि बिहार में उनके लिए कुछ नहीं बचा है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किस आधार पर कर रहे जातिगत जनगणना की मांग 
साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जाति बंधन तोड़कर दूसरे धर्म की लड़की से शादी करते हैं तो वह बिहार में जाति आधारित जनगणना की मांग किस आधार पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की शादी से उन्हें बहुत दर्द हुआ है और वह उन्हें शादी की बधाई भी नहीं देंगे। 

दिल्ली क्यों जाते थे तेजस्वी?
तेजस्वी की शादी पर आरोप लगाते हुए साधु यादव ने कहा कि जब कभी भी बिहार पर कोई समस्या आती तो तेजस्वी दिल्ली भागते थे। लालू परिवार ने अपने बेटे की शादी को क्यों छुपाया? कुछ तो ऐसा है जो गड़बड़ था, क्योंकि दुल्हन का नाम भी नहीं बताया गया था। 


साधू यादव ने कहा कि इन लोगों ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। पिछले 10-12 साल से इन लोगों ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया है। तेजस्वी किसी से भी शादी करने को स्वतंत्र हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि अगर लालू और बहन जी ने अपने बच्चों को काबू में नहीं रखा, तो परिणाम बुरे होंगे। मैं किसी को नहीं छोड़ने वाला। मैं सब की पोल खोल दूंगा, फिर चाहे वह तेजस्वी हों या तेज प्रताप।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed