फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rupesh murder nitish kumar lashes out on reporters sushil kumar modi visits indigo manager family daughter

रूपेश हत्याकांड: पत्रकारों पर भड़के नीतीश कुमार, बीच सड़क डीजीपी को मिलाया फोन

Fri, 15 Jan 2021 12:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 Jan 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
rupesh murder nitish kumar lashes out on reporters sushil kumar modi visits indigo manager family daughter
फोन करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : Twitter

बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद जनता में काफी आक्रोश है। पटना के अलावा छपरा में स्थित उनके आवास पर भी मातम पसरा हुआ है। इसी बीच गुरुवार को राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी रूपेश के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे। वहां कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। इसके अलावा घटना पर सवाल पूछे जाने पर सूबे के मुख्यमंत्री नाराज हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने डीजीपी को पत्रकारों के सामने ही फोन मिला दिया।

विज्ञापन


सवाल पूछे जाने पर भड़के नीतीश कुमार, डीजीपी को मिलाया फोन
रूपेश हत्याकांड पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको जानकारी है तो बताइए। रूपेश के हत्यारे नहीं बचेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों से पूछ लिया कि आप किस पार्टी से हैं। बिहार में 15 साल जब अपराध होता था तब कोई नहीं बोलता था। आज अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। नीतीश ने कहा कि स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे कोई न कोई कारण होता है। अगर आपके पास किसी अपराध के बारे में जानकारी है तो सीधा हमें बताइए।
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर वे किसे सूचना दें तो इसपर नीतीश ने कहा कि आप सीधे बिहार के डीजीपी को जानकारी दीजिए। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि बिहार के डीजीपी फोन नहीं उठाते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद डीजीपी को फोन मिलाया। मुख्यमंत्री के फोन को डीजीपी एसके सिंघल ने दो रिंग के बाद ही उठा लिया। फिर नीतीश ने उनसे कहा कि डीजीपी साहब फोन उठाया करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इंडिगो के मैनजर की हत्या पर गरमाई सियासत, तेज प्रताप बोले-'महाजंगलराज का महाराजा' इस्तीफा दो

हत्यारों को मेरी मां मारेगी पहली गोली
सुशील मोदी गुरुवार को छपरा में रूपेश के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे तो मृतक की बेटी उनसे लिपटकर रोने लगी। नन्ही सी बच्ची आराध्या को रोता देख सुशील मोदी की आंखें भी नम हो गईं। बच्ची ने सांसद से कहा कि अपराधी पकड़े जाएंगे तो उसकी मम्मी उन्हें पहली गोली मारेगी।

 

मोदी से बच्ची ने कहा कि मैं रोई नहीं क्योंकि मम्मी को बुरा लगेगा। उसने कहा कि उसे केवल अपने पिता के लिए न्याय चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री रूपेश के गांव संवरी बख्शी पहुंचे थे। यहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा कि जल्द ही रूपेश के हत्यारे पकड़े जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार विशेष कार्य कर रही है। उन्होंने रूपेश के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।

हत्याकांड में अबतक क्या हुआ
पुलिस लगातार इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है। सूत्रों के अनुसार हत्यारे पटना हवाई अड्डे से ही रूपेश के पीछे लगे हुए थे। हालांकि उन्हें पूरे रास्ते मौका नहीं मिला और आखिर में उन्होंने रूपेश को उनके अपार्टमेंट के बाहर ही गोली मार दी। पटना पुलिस की एक टीम गुरुवार को छानबीन करने के लिए हवाई अड्डे भी पहुंची। पुलिस को इस केस में कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन्हें फिलहाल जाहिर नहीं किया गया है। इसके अलावा उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed