फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ruckus in women's Bihar police station of Patna, two sisters performed lesbian marriage,

Bihar News : पटना में सीवान की दो बहनों ने किया समलैंगिक विवाह, कहा- साथ जियेंगे साथ मरेंगे

Tue, 07 Nov 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 Nov 2023 03:00 AM IST
सार

Bihar : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ दो लड़कियां एक दूसरे से शादी करके एक साथ रह रही थी। परिजनों के द्वारा विरोध करने पर दोनों पुलिस के शरण में पहुँच गईं और कहा कि मुझे मेरे माता-पिता से बचाईये, मुझे अपने परिवार से ही खतरा है।

विज्ञापन
Ruckus in women's Bihar police station of Patna, two sisters performed lesbian marriage,
दो लड़कियों ने खुद में की शादी

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को गलत माना और इसलिए इसे कानूनी मान्यता देने से इंकार कर दिया, लेकिन समाज में कुछ ऐसे लोग मिल ही जाते हैं जो जबरन ऐसी जिंदगी जीना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी पटना में देखने को मिला, जहां दो मौसेरी बहनें निकाह कर एक साथ रह रही हैं। उनका कहना है कि हमदोनों आजीवन एक साथ रहना चाहते हैं। अपने बारे में जानकारी देते हुए इन्होंने खुद को सीवान जिला के अहमद थाना क्षेत्र के एचएच नगर निवासी खुर्शीद अहमद की बेटी निवासी रोशनी खातून (21) और तरवार थाना क्षेत्र के मंजूर आलम की बेटी तराना खातून (18) है, जो पटना में एक साथ पति-पत्नी की तरह रह रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीवान से भागकर रह रहे पटना में 
परिजनों का कहना है कि यह दोनों सीवान से भागकर पटना में एक साथ रहने लगी। इनकी मर्जी की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की थी, लेकिन इन दोनों पर समलैंगिक विवाह करने का पागलपन सवार था। दोनों का कहना है कि हमलोग एक धर्म के हैं आपस में रिश्तेदार भी हैं फिर उन्हें ऐसा करने में परेशानी क्या है। हमलोगों ने निकाह कर लिया है और अब एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इनकी इस शादी से दोनों के परिजन नाराज भी हैं और काफी परेशान भी हैं।

एसएसपी को दिया आवेदन 
यह मामला तब प्रकाश में आया जब यह दोनों बहनें परिजनों के विरोध के बाद पटना के एसएसपी को लिखित आवेदन देकर खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में लिखा है कि हम दोनों वयस्क हैं और अपनी मर्जी से एक साथ रहना और जीना चाहते हैं। हमारा परिवार समलैंगिकता का विरोधी है, इसलिए वेलोग इस बात का विरोध कर रहे हैं। इस स्थिति में ऐसा मुमकिन है कि वेलोग हमदोनों पर हमला भी करवा सकते हैं। भविष्य में अगर ऐसा कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार हमलोगों के माता-पिता होंगें।

महिला थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा
पटना एसएसपी के पास आवेदन देने के बाद एसएसपी ने महिला थाना को बुलाकर मामला महिला थाना को सौंप दिया। महिला थानाध्यक्ष दोनों को महिला थाना ले आई, जहां दोनों ने पहले जमकर बवाल किया और फिर अपने परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दिए गये आवेदन में उसने बताया कि पिछले तीन साल से दोनों एक साथ रह रहे हैं। जब परिजन दोनों को अपने अपने घर ले जाने लगे तब दोनों एक दूसरे से लिपटकर खूब नौटंकी कीअपने परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष ने दोनों का काउंसिलिंग भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में उन्हें छोड़ दिया गया और दोनों परिजन भी वापस अपने अपने घर लौट गए।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed