बिहार विधानसभा में बवाल : भाकपा माले के आठ विधायकों को मार्शलों ने उठाकर बाहर निकाला, देखें 'माननीयों' का वीडियो
बिहार विधानसभा में लगातार दूसरे दिन यह स्थिति बनी है। बुधवार को भी विधानसभा में हंगामे के बाद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्य में कानून व्यवस्था के हालात को लेकर बवाल मच गया। भारी हंगामे के बीच मार्शल बुलाए गए। मार्शलों ने हंगामा मचा रहे भाकपा माले के आठ विधायकों को उठाकर बाहर निकाल दिया। देखिए माननीयों को पुलिसकर्मी किस तरह सदन से उठाकर बाहर लाए।
बिहार विधानसभा में लगातार दूसरे दिन यह स्थिति बनी है। बुधवार को भी विधानसभा में हंगामे के बाद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया था। आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन है। गुरुवार को राज्य में कानून व्यवस्था स्थिति को लेकर भाकपा माले के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मार्शलों द्वारा उन्हें विधानसभा से बाहर निकलवा दिया गया।
स्पीकर की नहीं मान रहे थे विधायक
हंगामे के दौरान भाकपा माले के विधायकों को विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद मार्शलों को बुलाकर इन विधायकों को टांगकर सदन से बाहर निकाल दिया।
#WATCH | Patna: Marshals of Bihar Legislative Assembly carry CPI(ML) MLAs out of the House after they created a ruckus in the House over the law and order situation in the state. A total of eight such MLAs were carried out of the House. pic.twitter.com/wffbggTUIA
— ANI (@ANI) March 31, 2022सरकार चर्चा को तैयार नहीं थी : गुप्ता
उधर, भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम लोग राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सदन में बहस चाहते थे, लेकिन सरकार बहस के लिए तैयार नहीं थी। हमने विरोध जताया तो हमको मार्शल बुलाकर हमें सदन से बाहर निकाल दिया गया। राज्य की भाजपा-जदयू सरकार कोशिश कर रही है कि हिंदू-मुस्लिम मुद्दे उठाकर इन सारे मुद्दों पर पर्दा डाल दिया जाए।