फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Robbers took grandson of hardware businessman at gunpoint and looted cash jewelery worth lakhs in Samastipur

Bihar: हार्डवेयर कारोबारी के पोते को गन प्वाइंट पर लेकर डाला डाका; डकैत बोले- अगर पुलिस को बताया तो फिर आएंगे

Mon, 11 Dec 2023 02:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

Bihar Police: परिवार के लोगों ने बताया कि बदमाश पीछे के रास्ते से घुसे थे और घटना को अंजाम देने के बाद पीछे के रास्ते से ही फरार हो गए। बच्चे को गन प्वाइंट पर रखे जाने के कारण परिवार के लोग काफी डर गए थे। जाते-जाते बदमाशों ने कहा कि अगर पुलिस को सूचना दी तो दोबारा फिर आएंगे। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Robbers took grandson of hardware businessman at gunpoint and looted cash jewelery worth lakhs in Samastipur
बदमाशों ने लाखों के गहने और नकदी लूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर के महमदीपुर गांव के वार्ड 12 मोहल्ला में रविवार रात डकैतों ने इलाके के हार्डवेयर कारोबारी राम कुमार चौधरी के घर में धावा बोल दिया। डकैतों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और करीब आठ-10 लाख रुपये मूल्य के गहने लूट लिए। घटना रात एक से तीन बजे के बीच की है। बदमाशों की संख्या छह बताई गई है जो पिस्तौल व चाकू से लैस थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पीछे के रास्ते से ही बांसवारी की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार वालों ने शोर किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


घटना को लेकर कारोबारी की बहू प्रीति जायसवाल ने बताया कि रात करीब एक बजे उनके घर के पीछे से बांस के सहारे छह बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने उसके छह साल के बेटे तमन्ना को गन प्वाइंट पर ले लिया। उसके बाद घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। फिर सभी अलमारियों को खुलवाकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी के अलावा परिवार के सभी लोगों के गहने (कीमत करीब आठ-10 लाख रुपये) निकाल लिए। बच्चे को गन प्वाइंट पर रखने के कारण लोग चाह कर भी प्रतिरोध नहीं कर पाए। शुरू में कारोबारी के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। बदमाशों ने गहने और नकदी के अलावा किसी सामान पर हाथ नहीं लगाया।
विज्ञापन

 
डकैती के बाद पीछे के रास्ते से हुए फरार
परिवार के लोगों ने बताया कि बदमाश पीछे के रास्ते से घुसे थे और घटना को अंजाम देने के बाद पीछे के रास्ते से ही फरार हो गए। बच्चे को गन प्वाइंट पर रखे जाने के कारण परिवार के लोग काफी डर गए थे। जाते-जाते बदमाशों ने कहा कि अगर पुलिस को सूचना दी तो दोबारा फिर आएंगे। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद लोगों ने हल्ला मचाया। फिर पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर मोहिउद्ददीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पटोरी के डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में काम कर रही है। डॉग स्क्वाड को भी मुख्यालय से बुलाया गया है। जल्द ही मामले का खुलाया कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed