फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Robbers rampage looted Rs 10 lakh, attacked with weapons SP reached the spot

Bihar News: डकैतों का तांडव; 10 लाख की लूट, हथियारों से किया हमला, मौके पर पहुंचें एसपी

Thu, 08 May 2025 02:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 08 May 2025 02:24 PM IST
सार

बिहार के सदर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी गांव में बुधवार रात डकैती की बड़ी वारदात हुई। करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाश एक किसान शिवजी साह के घर में घुस आए और परिवार को बंधक बनाकर डकैती की। 
 

विज्ञापन
Robbers rampage looted Rs 10 lakh, attacked with weapons SP reached the spot
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सदर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी गांव में बुधवार रात डकैती की बड़ी वारदात हुई। करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाश एक किसान शिवजी साह के घर में घुस आए और परिवार को बंधक बनाकर डकैती की। डकैतों ने सभी लोगों को हथियार दिखाकर डराया और करीब ढाई लाख रुपये नकद समेत कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। जब किसी ने विरोध करने की कोशिश की, तो डकैतों ने जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना के समय गृहस्वामी शिवजी साह खुद भी घर पर मौजूद थे। इस घटना से गांव में डर और गुस्से का माहौल है।

विज्ञापन


'बहू से गहने छीने, अलमारी तोड़ी'

सदर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी गांव में रहने वाले शिवजी साह बुधवार रात अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोए हुए थे। रात करीब 1:30 बजे 8 से 10 हथियारबंद डकैत खिड़की के रास्ते उनके नवनिर्मित घर में घुस आए। डकैतों के पास बंदूक और धारदार हथियार थे। उन्होंने पूरे परिवार को डराकर अपने कब्जे में ले लिया। डकैतों ने एक-एक कर घर के करीब आधा दर्जन कमरों में लूटपाट की। शिवजी साह की बहू से गहने उतरवाए और अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर अलमारी तोड़कर उसमें रखे गहने और पैसे लूट लिए। उन्होंने घर के कई बक्से भी तोड़ दिए और सारा सामान बिखेर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी रणभूमि; बीजेपी नेताओं में भिड़ंत, चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों को धमकी दी गई कि अगर किसी ने शोर मचाया, तो गोली मार देंगे। करीब 45 मिनट तक डकैत लूटपाट करते रहे और फिर आराम से चले गए। उनके जाने के बाद परिजनों ने पड़ोसियों को बताया। देखते ही देखते गांव में काफी लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। परिजनों ने बताया कि डकैतों की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी और सभी ने जींस-पैंट पहन रखी थी। चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था। परिजनों को शक है कि डकैतों ने पहले से घर की रेकी की थी, तभी इतनी आसानी से घटना को अंजाम दिया।

 
14 साल बाद गांव में फिर डकैती 

सुगिया कटसरी गांव में डकैती की घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 14 साल बाद फिर से ऐसी बड़ी डकैती हुई है। इससे पहले साल 2009 में परदेशिया गांव में उस समय के सरपंच लालाबाबू सिंह के घर में बड़ी डकैती हुई थी। फिर 2010 में ककसरी गांव में एक और डकैती की घटना हुई थी। लेकिन इसके बाद डकैतियों पर रोक लग गई थी। अब एक दशक बाद हुई इस वारदात से लोग फिर से डरे सहमे हैं।

यह भी पढ़ें: पहलगाम जैसी हिमाकत बिहार में, धर्म पूछकर लोगों की पिटाई; FIR दर्ज, कई गिरफ्त में

एसपी ने कहा-जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार दोपहर को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। एसपी ने कहा कि डकैतों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मौके पर सदर डीएसपी सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मंजर आलम, लखेन्द्र महतो और रामायण कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि डकैतों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed