फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Press conference became a battlefield; BJP leaders clashed, allegations and counter-allegations st

Bihar News: प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी रणभूमि; बीजेपी नेताओं में भिड़ंत, चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Thu, 08 May 2025 10:48 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 08 May 2025 10:48 AM IST
सार

बीजेपी के नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर आपस में भिड़ गए। मुंगेर में मीडिया के सामने भाजपा विधायक, प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Bihar News: Press conference became a battlefield; BJP leaders clashed, allegations and counter-allegations st
प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बीजेपी नेता आपस में।भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर आपस में भिड़ गए। मुंगेर में मीडिया के सामने भाजपा विधायक, प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए। असल में, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया एक दिन के दौरे पर आज मुंगेर पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अफजर शमशी द्वारा तोपखाना बाजार में आयोजित वक्फ अधिनियम 2025 के जन जागरण अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार और अन्य कई पार्टी नेता, प्रो. अफजर शमशी के घर पहुंचे। विवाद तब हुआ जब प्रदेश प्रवक्ता ने अपने घर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस का कमरा बहुत छोटा था, जिससे पत्रकारों, नेताओं और खुद राष्ट्रीय प्रवक्ता को काफी परेशानी हुई। इसी बात को लेकर नेताओं के बीच तकरार शुरू हो गई।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला?

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलना शुरू ही किए थे कि अचानक बिजली चली गई। बिजली जाने के बाद उन्होंने बोलना बंद कर दिया और कहा कि अब प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट हाउस में होगी। लेकिन प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्सी और उनके बेटे का कहना था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस उनके घर में ही हो। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के लिए तय किए गए हॉल में पत्रकारों को बुलाया, लेकिन वहां भी अंधेरा और भीड़ होने की वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हो सकी। जब बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम यहीं हो जाने दें और फिर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाए, तो अजफर शम्सी और विधायक के बीच बहस शुरू हो गई। आखिर में गौरव भाटिया ने तय किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट हाउस में ही होगी, जिसके बाद सभी पत्रकार वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम में धर्म पूछकर 26 लोगों की जान ले ली, अब बिहार में लोगों की कर रहे पिटाई, कई पर मामला दर्ज


सर्किट हाउस में जब गौरव भाटिया फ्रेश होने के लिए अंदर गए, तो वहीं बैठने की जगह को लेकर विधायक, प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष आपस में झगड़ने लगे। अजफर शम्सी और जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार एक तरफ थे और विधायक प्रणव कुमार दूसरी तरफ। तीन मिनट तक सबके बीच बहस चलती रही। जब गौरव भाटिया बाहर आए, तब जाकर सभी शांत हुए। ये पूरा झगड़ा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें साफ दिखा कि कैसे बीजेपी के नेता मीडिया के सामने एक-दूसरे से लड़ रहे थे। इन हालातों को देखते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है कि फिलहाल कोई बयान नहीं देना है, इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की जाती है।

यह भी पढ़ें: अपराधियों ने घर से बुलाकर युवक को मार दी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वहीं, विधायक प्रणव कुमार ने कैमरे के बाहर बताया कि प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्सी चाहते थे कि पूरा कार्यक्रम उनके घर में हो। बैनर में विधायक का फोटो और नाम तक नहीं था। उन्हें प्रदेश से पता चला कि गौरव भाटिया मुंगेर आ रहे हैं। बिजली कटने से पहले गौरव भाटिया ने "ऑपरेशन सिंदूर" का समर्थन करते हुए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया था। उन्होंने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह बीजेपी की सरकार है, अगर कोई देश की तरफ आंख उठाकर देखेगा, तो जवाब मिलेगा। तभी बिजली चली गई और उनका भाषण रुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed