{"_id":"5e5227cd8ebc3ef3c945b9fa","slug":"road-accident-truck-and-bus-collide-on-national-highway-rohtas-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, 12 घायल
Sun, 23 Feb 2020 12:55 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, रोहतास
एएनआई, रोहतास
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के रोहतास जिले में रविवार को बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शिवसागर ब्लॉक के किरहिरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर हुई है। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में स्थानील लोग जुट गए इसके बाद स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
Bihar: 5 people dead, 12 injured in an accident between a truck and a bus on National Highway 2 near Kirihiri in Sheosagar Block of Rohtas district. The injured have been taken to a hospital.
— ANI (@ANI) February 23, 2020विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बस भभुआ से रोतास आ रही थी। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।