फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road accident today in bihar Motihari car collided in house.public scuffled with the bihar police.

Accident News : घर के सामने सब्जी खरीद रहे थे, आ गई मौत; टाटा सफारी दुकान में घुसी, चार को कुचला, एक मौत

Sat, 03 Feb 2024 10:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 Feb 2024 10:10 AM IST
सार

 Bihar News : एक अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी सड़क छोड़कर अचानक घर के सामने चल रही सब्जी की दुकान में घुस गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। घटनास्थल पर भड़के लोगों से पुलिस की झड़प भी हो गई।

विज्ञापन
Road accident today in bihar Motihari car collided in house.public scuffled with the bihar police.
इसी गाड़ी से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली और गया के बाद मोतिहारी में अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी घर में घुस गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन घायलों में एक की स्थिति काफी गंभीर थी, जिनमें से एक की शनिवार सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घटना से भड़के स्थानीय लोग पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की करने लगे। लोगों ने गश्ती गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बाजिदपुर की है।

विज्ञापन


सब्जी ले रहे लोगों को कुचल दिया  
घटना के संबंध ने स्थानीय लोगों का कहना है कि अरविंद कुमार के घर के सामने लोग सब्जी खरीद रहे थे। तभी अचानक उधर से तेज रफ्तार से एक टाटा नेक्सा अनियंत्रित होकर सब्जी दुकान के तरफ घुस गई। इस घटना में सब्जी ले रहे चार लोग घायल हो गये। घायलों में घेघवा निवासी अवधेश साह (50) और राजेश साह (40), बाजिदपुर निवासी सुरेश राय (60) और लक्ष्मण राय (45) शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर उस वक्त खड़े मूसा मल्लिक का भगिना भी घायल हो गया। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। वहां चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर में मामला समझ में आया तब स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी घायलों को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि उन घायलों में लक्ष्मण राय की स्थिति काफी गंभीर थी। शनिवार को उसकी मौत भी हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर किया हमला
पुलिस का कहना है कि घटना से नाराज हो कर स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed