{"_id":"6036cdf7831f82669813b7ba","slug":"rjds-legislative-councilor-rambali-singh-praised-pm-modi-and-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने की पीएम मोदी व सीएम योगी की जमकर तारीफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने की पीएम मोदी व सीएम योगी की जमकर तारीफ
Thu, 25 Feb 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Feb 2021 03:36 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधान परिषद में उस समय अजब स्थिति पैदा हो गई जिस समय राजद के विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। विधान परिषद में सभी आश्चर्यचकित हो गए कि भाजपा के घोर विरोधी लालू की पार्टी राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने पीएम मोदी व सीएम योगी के तारीफों के पुल बांध दिए।
विज्ञापन
राजद के रामबली सिंह कोरोना काल में पलायन कर आ रहे लोगों की सुविधा का मसला उठा रहे थे। इसी बीच वह पड़ोसी राज्य की तारीफ करने लगे। सत्ता पक्ष के विधायकों ने जब सीएम का नाम लेने को कहा तो उन्हाेंने स्पष्ट किया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी। फिर बोले, अच्छा काम होगा तो वह भी तारीफ करेंगे।
विज्ञापन