फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD tweets old video of Lalu prasad Yadav on PM Modi security lapse incident in Punjab

Bihar Politics: पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक पर बिहार में सियासत, राजद ने पोस्ट किया लालू यादव का पुराना वीडियो, पढ़िए पूरा मामला

Thu, 06 Jan 2022 06:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 Jan 2022 06:40 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल ने पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा और पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। इसे लेकर पार्टी ने लालू यादव का एक पुराना वीडियो भी पोस्ट किया है।

विज्ञापन
RJD tweets old video of Lalu prasad Yadav on PM Modi security lapse incident in Punjab
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की चर्चा बिहार की राजनीति में भी है। प्रदेश में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इसे एक सामान्य घटना करार दिया है। पार्टी ने कहा कि किसान एक साल तक सड़क पर रहे तो किसी ने उनकी सुध नहीं ली, लेकिन खुद केवल 15 मिनट सड़क पर बिताने पड़े तो आफत आ गई। राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो भी पोस्ट किया गया है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में लालू यादव कहते हुए नजर आ रहे हैं कि एक नेता और एक प्रधानमंत्री की जान की जितनी कीमत है, उतनी की कीमत एक आम इंसान की जिंदगी की भी है। ट्वीट में लिखा गया, 'अब ये बात किसी अहंकारी को कौन समझाए कि 500 किसानों की जान की कीमत 500 पीएम (प्रधानमंत्री) के बराबर है। इसके लिए उन्हें किसी आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री के लिए मरने की जरूरत नहीं है।' इस मुद्दे पर युवा राजद ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया है। 
विज्ञापन


पंजाब के फिरोजपुर में रैली को संबोधित करने जा रहे थे पीएम...
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे। खराब मौसम के चलते वह सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान हुसैनीवाला में एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों के सड़क जाम और विरोध-प्रदर्शन की वजह से प्रधानमंत्री का काफिला वहां करीब 20 मिनट तक फंसा रहा था। गृह मंत्रालय ने इसे सुरक्षा में चूक बताते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले पर सियासत भी खूब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed