फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD says mayawati does not want to go in rajya sabha because BJP is in power

'भाजपा के सत्ता में रहते मायावती राज्यसभा नहीं जाना चाहतीं'

Mon, 26 Feb 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 26 Feb 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
RJD says mayawati does not want to go in rajya sabha because BJP is in power
तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दावा किया है कि मायावती ने बिहार से राज्यसभा भेजे जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। पार्टी का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है तब तक वह संसद नहीं जाना चाहतीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बिहार से छह सीटों सहित कुल 58 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की है। राज्यसभा के लिए चुनाव 23 मार्च को कराए जाएंगे।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जैसे ही राज्यसभा सीटों के चुनावों की अधिसूचना जारी हुई, मैंने मायावती को फोन किया और कहा कि हम अपने कोटे से आपको राज्यसभा भेजना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि मायावती ने इस प्रस्ताव के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन कहा कि जब तक भाजपा सरकार में है वह संसद नहीं जाएंगी।
विज्ञापन


संत रविदास जंयती के मौके पर आयोजित एक समारोह में तेजस्वी ने मायावती को ऑफर दिए जाने के अलावा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिराग आरक्षण की समीक्षा की बात कहते हैं, लेकिन वो खुद आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ते हैं, यह कहां तक सही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव के कार्यकाल में गरीबों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा था और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed