फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD's Education Minister gave controversial statement on Ramcharitmanas, Potassium Cyanide, Mohan Bhagwat, BJP

Bihar : राजनीति में घुसा पोटैशियम साइनाइड; शिक्षा मंत्री बोले- धर्मग्रंथ में रसायन, भाजपा बोली- वह सामाजिक जहर

Fri, 15 Sep 2023 02:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Sep 2023 02:23 PM IST
सार

Bihar News : हिन्दी दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड है। इसलिए यह जब तक रहेगा कि मेरी आपत्ति वहां है और जीवन भर रहेगी। 

विज्ञापन
RJD's Education Minister gave controversial statement on Ramcharitmanas, Potassium Cyanide, Mohan Bhagwat, BJP
शिक्षा मंत्री ने फिर से दिया विवादित बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने रामचरित मानस पर फिर से विवादित टिप्पणी की है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामचरितमानस को पोटैशियम साइनाइड बता दिया है। हिन्दी दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड है। इसलिए यह जब तक रहेगा कि मेरी आपत्ति वहां है और जीवन भर रहेगी। उन्होंने रामचरितमानस के अरण्य कांड की चौपाई 'पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पूजहु वेद प्रवीणा' को दोहराया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह क्या है? मंत्री ने कहा कि क्या गुणहीन विप्र पूजनीय है। और, गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरी जुबान काटने के लिए 10 करोड़ रुपये का इनाम भी रख दिया जाएगा। अगर जुबान करोड़ की होगी तो गला कितने का होगा।' मेरी बातों पर जुबान काटने की धमकी दी जाती है। और, अगर यही बात मोहन भागवत कहेंगे तो उनका विरोध नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर खुद पोटैशियम साइनाइड हैं
शिक्षा मंत्री के इस बयान का विरोध करते हुए भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर खुद पोटैशियम साइनाइड हैं। इतना ही नहीं वह समाज में जहर फैलाने के लिए एकदम बेचैन हैं। राजद पार्टी बिहार के लिए साइनाइड है। चारो तरफ हत्या, अपराध, जातीय और धार्मिक फैलाने के राजद जिम्मेदार है। शिक्षा मंत्री शिक्षा और सामज को तोड़ने के लिए साइनाइड हैं। इसलिए इस तरह बेतुका बयान रामचरित मानस और सनातन पर देते हैं। रामचरिमानस तो उनके नेता को भी समझ में नहीं आएगा। पूरी पार्टी को भी रामचरित मानस की समझ नहीं है। यह सारे लोग सियासी फ्रॉड करके जनता को बेवकूफ बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातनी परंपरा में ही लोकतंत्र का मूल भी स्थापित
वहीं पटना पहुंची केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर हम लोकतांत्रिक तरीके से सोचे तो हमें पता चलेगा कि लोकतंत्र में हर एक को आजादी है। प्रभु को मानने की और वही सनातनी परंपरा है। इन लोगों को आज तक यह बात समझ नहीं आई और उन लोग एक ही तरह से सोचने का काम करते हैं तो उसका नुकसान देश और समाज को होता है। सनातनी परंपरा में ही लोकतंत्र का मूल भी स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed