{"_id":"6519333c32ee376f600e6535","slug":"rjd-party-supremo-lalu-yadav-in-bakhtiyarpur-patna-cm-nitish-kumar-residence-in-bakhtiyarpur-bihar-news-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सीएम नीतीश के बख्तियारपुर निकले लालू यादव, विशेष वाहन से निकले हैं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सीएम नीतीश के बख्तियारपुर निकले लालू यादव, विशेष वाहन से निकले हैं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Sun, 01 Oct 2023 02:22 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
Lalu Yadav : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र नालंदा है, लेकिन उनका एक पैतृक घर बख्तियारपुर में भी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को बख्तियारपुर रवाना हुए। वह कहां और क्यों निकले हैं, यह लोग जानना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
अपने रथ पर सवार होकर बख्तियारपुर निकले लालू प्रसाद यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को बख्तियारपुर निकले। बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पैतृक मकान भी है। लोग जानना चाह रहे थे कि लालू बख्तियारपुर क्यों जा रहे हैं? बरसाती मौसम में लालू अपनी उसी गाड़ी से निकले हैं, जिसे रथ की तरह उनके लिए विशेष तौर पर रखा गया है। अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से लालू अकेले ही निकले। फिर उनके साथ पार्टी के एक सहयोगी गाड़ी में बैठे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह विधायक अनिरुद्ध कुमार यादव के आवास पर जाकर उनकी माता स्व. सुदामा देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बख्तियारपुर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने दी स्व. सुदामा देवी को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय की ओर से बताया कि बख्तियारपुर के सैदपुर हिदायतपुर रोड स्थित विधायक अनिरुद्ध कुमार यादव के आवास पर जाकर सीएम नीतीश् कुमार स्व. सुदामा देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. सुदामा देवी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
लालू ने कहा था- हम नीतीश कुमार की रिस्पेक्ट करते हैं
राजनीतिक पंडितों की मानें तो लालू और नीतीश इन दोनों लगातार एक-दूसरे से मिल रहे हैं। हाल में ही नीतीश कुमार राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद से मिलने गए थे। वहीं लालू प्रसाद भी सीएम नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा था कि मुख्यमंत्री भी यदाकदा मेरे यहां आते रहते हैं। आज मैं चला गया था। हम उनकी रिस्पेक्ट करते हैं।