फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Party projected CM Tejashwi Yadav birthday wishes at rjd office, before CM Nitish Kumar jdu office

Bihar News: जन्मदिन से चार दिन पहले तेजस्वी को मिली इस बधाई से जदयू परेशान, राजद दफ्तर पर पोस्टर में भावी सीएम

Sun, 05 Nov 2023 04:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Nov 2023 04:18 PM IST
सार

Tejashwi Yadav : 9 नवंबर को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। बधाइयों के पोस्टर अभी से लगने लगे हैं। लेकिन, एक पोस्टर महागठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू की पेशानी पर बल डालने वाला है। इसमें तेजस्वी फिर भावी सीएम बताए गए हैं।

विज्ञापन
RJD Party projected CM Tejashwi Yadav birthday wishes at rjd office, before CM Nitish Kumar jdu office
राजद कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर चर्चा में है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक बार फिर से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। इस बार यह मांग उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने की है। वह भी पोस्टर के जरिए। राजद कार्यालय के बाहर राजद नेताओं की ओर से पोस्टर जरिए उन्हें भावी मुख्यमंत्री तक बता दिया।
विज्ञापन


दरअसल, 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। इसको लेकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जन्मदिन की बधाई देते हुए राजद नेता उमेश यादव, अमरनाथ ठाकुर और अफजल इमाम ने उन्हें पोस्टर पर बिहार का भावी मुख्यमंत्री बढ़ा दिया। अब इस पोस्टर से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लालू भी तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते
बता दें कि इससे पहले भी कई बार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की बात कह चुके हैं। खुद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं हालांकि, उन्होंने उस वक्त यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। अब एक बार फिर राजद ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता दिया है। सियासी पंडितों का कहना है कि इस पोस्टर ने जदयू की टेंशन बढ़ा दी है। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी इस पोस्टर से थोड़ी परेशान जरूर दिखी। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed