फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD party MLC targets Bihar CM nitish Kumar by thaggu k laddoo, aisa koi saga nahi on social media viral post

Bihar News : ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे... ठगा नहीं; राजद एमएलसी ने बिहार में किसपर साधा निशाना

Sun, 24 Sep 2023 12:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ऊपर लिखी जिस किताब का लोकार्पण किया था, उसमें लिखा है- "यह सही है कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं"। वहां चर्चा सकारात्मक थी। मगर अब, राजद एमएलसी ने कुछ लाइनों से इस पंक्ति को जगा दिया है।

विज्ञापन
RJD party MLC targets Bihar CM nitish Kumar by thaggu k laddoo, aisa koi saga nahi on social media viral post
एमएलसी सुनील सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ समय पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मित्र उदय कांत ने एक किताब लिखी थी- 'अंतरंग दोस्तों की नजर से नीतीश कुमार'। इस किताब में एक जगह मुख्यमंत्री के बारे में चर्चित कहावतों की बात करते हुए लेखक ने लिखा है- "नीतीश की बुराई करने वाले कहते हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं और सच भी यही है कि सगे लोगों को सही में उनके मुख्यमंत्री बनने का कोई लाभ नहीं हुआ। इस किताब का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया है। महागठबंधन सरकार बनने के पहले राजद के नेता भी कई मौकों पर तब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीएम नीतीश कुमार के बारे में ऐसा कह गुजरते थे। लेकिन, जब वह महागठबंधन के सीएम बने तो ऐसे बयान भाजपा वालों के मुंह से सुनाई देने लगे। लेकिन, अब राजद के विधान पार्षद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह ने एक तरह से वही बात दुहराई है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इशारा स्पष्ट है। सुनील पहले भी मुख्यमंत्री के खिलाफ कई बार मोर्चा खोल चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या लिखा है राजद के एमएलसी सुनील कुमार ने
काफ़ी अरसे उपरान्त मैं बीती रात तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली से पटना का सफर कर रहा था। कानपुर स्थित मेरे किसी शुभचिंतक को यह जानकारी प्राप्त हुई कि मैं ट्रेन से ही नई दिल्ली से पटना जा रहा हूं। अतः उन्होंने मुझे सौगात स्वरूप कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वहां का मशहूर "ठग्गू का लड्डू" गिफ्ट किया। इसके डब्बे पर ही लिखा हुआ कि कोई "ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं"! इस स्लोगन को पढ़ते ही मेरे मन में तरह-तरह और भांति- भांति की बातें उमड़ने और घुमड़ने लगी,जो संभवतः बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष्य में बिल्कुल सटीक बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed