फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Party Bihar Minister Tej pratap yadav targets bjp mla arun sinha for not attending event after invitation

Bihar News : फिर तेज प्रताप के सामने नहीं आएंगे पटना के भाजपा विधायक; कार्ड के विशिष्ट अतिथि ने कही यह बात

Mon, 21 Aug 2023 11:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 11:55 AM IST
सार

Bihar Politics : पिछले दिनों राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और वन-पर्यावरण मंत्री ने पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर कहा था कि वह डर से नहीं आए। फिर कार्ड छपा है, विधायक विशिष्ट अतिथि हैं...मगर आएंगे नहीं।

विज्ञापन
RJD Party Bihar Minister Tej pratap yadav targets bjp mla arun sinha for not attending event after invitation
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना की कुम्हरार सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अरुण कुमार सिन्हा एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के निशाने पर होंगे। पटना में पार्कों के विकास से संबंधित पिछले कार्यक्रम में उनके नहीं आने पर तेज प्रताप ने कहा था कि वह डर से नहीं आ रहे हैं। सोमवार को फिर कुम्हरार क्षेत्र में ही कार्यक्रम है और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आमंत्रण पत्र में मंत्री तेज प्रताप के बाद बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक सिन्हा का नाम है और वह नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


सिन्हा ने बताई इस बार नहीं आने की वजह
इस संबंध में अरुण सिन्हा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि मैं अभी पटना में नहीं बल्कि भोपाल में हूं। उन्होंने कहा कि अगर मैं पटना में रहता और निमंत्रण मिलता तो जरुर जाता। तेज प्रताप यादव के द्वारा पिछली बार यह कहा गया था कि अरुण सिन्हा मुझसे डरते हैं इसलिए नहीं आते हैं, इसके जवाब में अरुण सिन्हा ने कहा कि मैं क्यों डरूंगा किसी से। आमंत्रण मिलेगा तो मैं निश्चित रूप से जाऊंगा, फिलहाल चुनाव को लेकर मैं मध्य प्रदेश आया हूं।  
विज्ञापन

विदित हो कि आमंत्रण पत्र पर विशिष्ट अतिथि में अरुण सिन्हा का नाम लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed