फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD National Executive Meeting in Delhi Today News in Hindi

RJD: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, दावा- भाजपा का दो से 303 सीटों तक का सफर 2024 से उलटी दिशा में शुरू होगा

Sun, 09 Oct 2022 08:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Oct 2022 08:04 PM IST
सार

इस बैठक के बाद कल यानी 10 अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित होनी है, जिसमें लालू यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुले अधिवेशन में पास प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
RJD National Executive Meeting in Delhi Today News in Hindi
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे कार्यकर्ता व नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में हुई। बैठक में 24 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में यह बैठक हुई। इसमें खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि बैठक में जमकर हंगामा हुआ। राजद नेता और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन


राजद ने दावा किया कि देश के कई हिस्सों में विपक्ष ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। भाजपा का दो से 303 सीटों तक का सफर 2024 से उलटी दिशा में जाना शुरू हो जाएगा। राजद की ओर से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह दावा किया गया। बैठक में पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजद की बिहार इकाई के प्रमुख जगदानंद सिंह बैठक में नहीं पहुंचे। अटकलें है कि राज्य में पार्टी संगठन में बदलाव हो सकता है। जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को नीतीश कुमार सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही वह नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, सुधाकर सिंह बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदानंद सिंह के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि वह किसी कारण से नहीं आए होंगे। मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि वह हमारे साथ थे, हमारे साथ हैं और हमारे साथ रहेंगे।

बैठक को लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने संबोधित किया। इस दौरान तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पेश कर चर्चा की गई। झा ने बताया कि राजनीतिक स्थिति, विदेश नीति और देश की आर्थिक स्थिति पर तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए। 2024 लोकसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर झा ने कहा कि हम एक शैम्पू नहीं खरीद रहे हैं कि ये काम करेगा और ये नहीं करेगा।

12वीं बार राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए लालू 
लालू प्रसाद यादव रविवार को राजद के 12वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष तो चुन लिए गए। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव नहीं लाया जा सका। बैठक के पहले दिन लालू प्रसाद को लगातार 12वीं बार अध्यक्ष बनाने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। सोमवार को उनकी इस पद पर ताजपोशी होगी।


भाजपा के खिलाफ एजेंडे पर विचार 
राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मुख्य एजेंडा भाजपा को सत्ता से बेदखल करना रहा। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पूरे देश को संदेश देने के लिए बैठक का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। इस बैठक में अगले चुनाव में भाजपा के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया, बैठक में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं। अनुमान के मुताबिक, आज होने वाली बैठक में तीन हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं 10 अक्तूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में 5000 लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed