फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD MLA sitting on dharna against the government

Bihar: अनाज वितरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठीं राजद विधायक, बोलीं- गरीबों का निवाला निगल रहा प्रशासन

Sun, 26 Feb 2023 06:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Feb 2023 06:08 PM IST
सार

नीतीश सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद नवादा विधायक वीभा देवी और प्रकाश वीर ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रशासन पर लगाया गरीबों का निवाला निगलने का आरोप।

विज्ञापन
RJD MLA sitting on dharna against the government
धरने पर बैठीं राजद विधायक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजद विधायक ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवादा में आरजेडी विधायक ने प्रशासन पर निशाना साधा। प्रशासन के खिलाफ आरजेडी विधायक समर्थकों के साथ नवादा के समाहरणालय के पास धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन


बता दें कि नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों का निवाला निगलने वाले प्रशासन के खिलाफ हमने धरना शुरू किया है। यह अनिश्चितकालीन धरना रहेगा। उन्होंने कहा है कि जन वितरण प्रणाली के द्वारा गरीब को जो अनाज मिलता है वह सही तरीके से नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत जब हमने वरिष्ठ अधिकारियों को की तो जवाब मिला आप नाम बताइए, तब हम कार्रवाई करेंगे। इसके बाद विधायक ने जांच की मांग की लेकिन जांच नहीं हुई। इससे नाराज विधायक अधिकारी के खिलाफ ही धरने पर बैठ गईं हैं।
विज्ञापन


अनाज वितरण में हो रहा गबन
आरजेडी विधायक ने साफ तौर पर कहा कि हमें किसी से कोई डर नहीं है। हम गरीब के लिए लड़ाई लड़ेंगे। गरीब को पांच किलो अनाज मिलता है, लेकिन चार किलो ही अनाज मिल रहा है। इसी को लेकर हम धरने पर बैठे हैं। अनाज के नाम पर डीलर गरीबों से पैसा ले रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले पदाधिकारी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि 20% अनाज डीलरों और पदाधिकारी के सहयोग से गबन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RJD MLA sitting on dharna against the government
डीएम का किया पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला

डीएम का किया पुतला दहन 
आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर जिला पदाधिकारी श्रीमति उदिता सिंह का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने का कारण बताते हुए उन्होंने बताया कि दो दिनों से नवादा विधायिका धरना पर बैठी हुई है लेकिन अभी तक डीएम मिलने तक नही आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसा दिए कोई भी काम नहीं हो पाता है, चाहे आवासीय बनाना हो या ओबीसी बनाना हो या फिर किसी अन्य काम कराना हो। अगर ब्लॉक या फिर समाहरणालय में काम करना हो तो बिना पैसे का तो कोई भी काम नहीं हो पाता हैं। इसी भ्रष्टाचार केविरोध में हम लोग आज जिला अधिकारी का पुतला दहन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed