{"_id":"62ef6b993067fc2861344e3e","slug":"rjd-march-protest-against-government-in-bihar-today-latest-news-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratirodh March: 'नौजवान इधर उधर भटक रहा, इसलिए हमलोग सड़क पर हैं', 'प्रतिरोध' मार्च में बोले तेजप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratirodh March: 'नौजवान इधर उधर भटक रहा, इसलिए हमलोग सड़क पर हैं', 'प्रतिरोध' मार्च में बोले तेजप्रताप
Sun, 07 Aug 2022 01:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:07 PM IST
सार
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। जिस प्रकार से इन लोगों ने संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बना रखा है, इससे सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
महंगाई के विरोध में बिहार में आज राष्ट्रीय जनता दल ने प्रतिरोध मार्च निकाला है। राबड़ी देवी ने तेजस्वी और तेज प्रताप के प्रतिरोध मार्च बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। इस मार्च में दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। दरअसल, तेजप्रताप और तेजस्वी आसपास बैठे दिखे। पटना में आरजेडी का ये प्रतिरोध मार्च सगुना मोड़ से निकलकर बेली रोड, जेपी गोलम्बर होते हुए पटना समाहरणालय पर जाएगा।
विज्ञापन
नौजवान इधर उधर भटक रहा है, इसीलिए हम लोग मार्च निकाल रहे: तेजप्रताप
राजद नेता तेज प्रताप और लालू के बड़े पुत्र प्रताप यादव ने कहा कि आप लोग देख ही रहे हैं जिसका पतन होना शुरू हो जाता है, वो अपने आप उजागर होने लगता है। इन लोगों ने पूरी तरह भ्रष्टाचार करने का काम किया। नौजवान इधर उधर भटक रहा है, इसीलिए हम लोग मार्च निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बनाया जा रहा: तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। जिस प्रकार से इन लोगों ने संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बना रखा है, इससे सभी परेशान हैं। तमाम ऐसे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच आए हैं। लोगों का समर्थन देख सकते हैं।
विज्ञापन
रिकॉर्डतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, तानाशाही और बेरोजगारी के विरुद्ध प्रतिरोध मार्च https://t.co/x27q67MJTT
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 7, 2022
देश की जनता महंगाई से परेशान: राबड़ी देवी
राबड़ी देवी ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है। इसके विरोध में बिहार के कई शहरों में कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।