{"_id":"5a2a78794f1c1b6a678c0920","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-said-action-by-ed-is-political-conspiracy-of-bihar-cm-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की कार्रवाई नीतीश कुमार की राजनीतिक साजिश: तेजस्वी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी की कार्रवाई नीतीश कुमार की राजनीतिक साजिश: तेजस्वी यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की सियासत में सबसे प्रभावी परिवार लालू यादव के परिजनों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद लालू के बड़े तेजस्वी ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक साजिश करार दिया है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया है कि अगर ईडी के पास सारे सबूत हैं तो उनके खिलाफ अब तक चार्जशीट दाखिल क्यों नहीं की गई है। इससे पहले ईडी ने रेल टेंडर घोटाला केस के संबंध में लालू परिवार की 3 एकड़ जमीन कुर्क की है जिसकी बाजार कीमत करीब 45 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
यह भी पढ़ें: रेलवे टेंडर घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू की 3 एकड़ जमीन सीज
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर ईडी के पास सबूत है तो घोटाले से संबंधित दस्तावेज सामने लाए। उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि, 'यह संपत्ति आयकर विभाग ने पहले ही कुर्क कर रखी है। इसका (ईडी की कार्रवाई) कोई कारण नहीं है। यह नीतीश कुमार की साजिश है। जिस दिन आरोप पत्र दाखिल होगा हम सबूतों के साथ सभी आरोपों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि, 'हमलोग दबने या डरनेवाले नहीं हैं। हम जनता के बीच जाएंगे और घोटालों का पर्दाफाश करेंगे। हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम पर आरोप लगानेवाले पहले ये तो बताएं कि जिन 28 संपत्तियों की बात की जा रही है, वो कहां हैं? हमें जितना बदनाम किया जाएगा, उतना ही वे लोग भी बदनाम होंगे।
'नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह'
तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। अगर ऐसा नहीं है, तो घोटालों को लेकर नीतीश कुमार चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? वह सवालों से बचना चाहते हैं। आज देश की सारी एजेंसियां हमारे पीछे लगी हैं, बावजूद इसके हम पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी के पास दस्तावेज थे, वह मीडिया को दिखा रहे थे, तो क्यों नहीं चार्जशीट दाखिल की गई। सारे मामले फर्जी हैं। सुशील मोदी और अमित शाह के बेटे पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।'

The property was already attached by IT. I see no reason behind this. It's a political conspiracy by Nitish Kumar. The day charge sheet is filed we'll answer all allegations with evidence: Tejashwi Yadav on 3 acres of land belonging to Lalu Prasad Yadav & family attached by ED pic.twitter.com/ArMphCEysC
— ANI (@ANI) December 8, 2017