फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Leader Tej Pratap Yadav On Bihar Minister Mewalal Choudhary Resigns, says Dropped strong wicket in first ball

नीतीश के मंत्री मेवालाल के इस्तीफे पर तेजप्रताप का तंज- 'पहली बॉल में भेजा मजबूत विकेट को बैक टू पवेलियन'

Fri, 20 Nov 2020 10:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 20 Nov 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
RJD Leader Tej Pratap Yadav On Bihar Minister Mewalal Choudhary Resigns, says Dropped strong wicket in first ball
तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

बिहार में एनडीए को मिले जनादेश के बाद नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं अभी नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार ने कामकाज संभाला भी नहीं था कि सूबे के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ गया। दरअसल, मेवालाल नियुक्ति घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों

विज्ञापन

का सामना कर रहे थे, जिस पर राजद और कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा। लगातार बन रहे दबाव के बाद मेवालाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, इस्तीफे को लेकर राजद नेता और हसनपुर से विधायक तेजप्रताप यादव ने तंज कसा है। 
विज्ञापन


पहली बॉल में मजबूत विकेट गिराया
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा, 'जियो मेरे खिलाड़ी, पहली बॉल में ही मजबूत विकेट को “बैक टू पवेलियन (पवेलियन वापस भेज दिया)” कर दिया।' बताया गया है कि विपक्ष की तरफ से लगातार इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद मेवालाल चौधरी ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेजस्वी ने कहा, महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी
वहीं, तेजप्रताप यादव से पहले छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मा. मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें। महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी। अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेक जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे। जय बिहार,जय हिंद।'

 

तेजस्वी ने नीतीश को कहा, असली गुनाहगार आप
तेजस्वी यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैंने कहा था ना आप थक चुके है इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है। जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया, थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया, घंटे भर बाद इस्तीफे का नाटक रचाया। असली गुनाहगार आप है। आपने मंत्री क्यों बनाया? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?'

इस्तीफे के बाद मेवालाल ने कही ये बात
बता दें कि नीतीश सरकार में शपथ लेने वाले मेवालाल चौधरी ने भ्रष्टाचार को लेकर चौतरफा घिरने के बाद गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मेवालाल के इस्तीफे के बाद अशोक चौधरी को अब शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं मेवालाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी केस तब साबित होता है जब आपके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल हुई हो या कोर्ट ने कुछ फैसला दिया हो।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed