फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Tej Pratap says some other senior leaders in the party are sidelining youth workers

परिवार और पार्टी में दरार पर तेज प्रताप की सफाई, इस नेता पर लगाया सीधा आरोप

Sun, 10 Jun 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 10 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
 RJD leader Tej Pratap says some other senior leaders in the party are sidelining youth workers

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में सत्ता संघर्ष की खबरों के बीच खुद तेज प्रताप यादव ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि हमारे परिवार में झगड़े की सारी खबरें गलत हैं, ऐसा कुछ नहीं है। तेजस्वी और पिता लालू के खिलाफ मेरे पास कुछ नहीं है, लेकिन पार्टी में कुछ वरिष्ठ नेता है जो युवा कार्यकर्ताओं को साइड लाइन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तेज प्रताप ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे पर पर युवा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी के सीनियर नेता यूथ वर्कर को साइड लाइन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


तेज प्रताप ने कहा कि भाई तेजस्वी यादव के साथ कोई मतभेद नहीं है। लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे असमाजिक तत्व हैं जो मतभेद कराना चाहते हैं। हम ऐसे असमाजिक तत्व बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बता दें कि शनिवार को तेज प्रताप के बयान के बाद ऐसे कायास लगाए जा रहे थे कि लालू परिवार में सत्ता को लेकर कलह शुरू हो गई है लेकिन आज तेज प्रताप यादव ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप ने पार्टी के हालात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा था कि वे 'अर्जुन' को हस्तिनापुर की गद्दी सौंपकर खुद द्वारका जाना चाहते हैं। 

तेज प्रताप ने ट्वीटर पर लिखा था, "मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं। अब कुछेक "चुग्लों" को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं। राधे राधे।" 




हालांकि एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में तेज प्रताप ने पार्टी में अनुशासनहीनता का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी में अनुशासनहीनता बढ़ गई है और उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। तेज प्रताप ने पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों भाईयों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव उनके जिगर का टुकड़ा हैं और माता-पिता का आशीर्वाद दोनों के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed