फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Manoj Jha writes to EC says Bihar govt violated MCC by transferring money to women ahead of poll

Bihar Elections: 'आचार संहिता के बावजूद पैसे बांट रही सरकार,' चुनाव आयोग से RJD की शिकायत; कार्रवाई की मांग

Sat, 01 Nov 2025 01:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 01:05 AM IST
सार

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नीतीश सरकार पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 17, 24 और 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹10,000 दिए गए, जबकि 6 अक्तूबर से आचार संहिता लागू है।

विज्ञापन
RJD leader Manoj Jha writes to EC says Bihar govt violated MCC by transferring money to women ahead of poll
राजद सांसद मनोज झा - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, सियासत में गर्माहट उतनी ही तेज होती जा रही है। इसी बीच राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बिहार सरकार पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सरकार ने 17, 24 और 31 अक्तूबर को महिलाओं के खातों में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर की, जबकि राज्य में 6 अक्तूबर से चुनाव आचार संहिता लागू है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मनोज झा ने लिखा कि यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और निष्पक्ष चुनाव की भावना के खिलाफ है। चुनाव के दौरान इस तरह का नकद वितरण मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। मनोज झा के मुताबिक, योजना के तहत अगला किस्त वितरण सात नवंबर को प्रस्तावित है, जो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) से सिर्फ चार दिन पहले है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Satta Ka Sangram: एक नवंबर को मधेपुरा पहुंचेगा चुनावी रथ, जानें कैसा है जिले का सियासी माहौल? समझें समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग
मामले में राजद नेता ने चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और शिकायत की लिखित पुष्टि देने की मांग की है। बता दें कि मनोज झा ने जिस योजना को लेकर बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है दरसअल उसकी शुरुआत बिहार की एनडीए सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹10,000 की शुरुआती मदद देने के उद्देश्य से की थी। ऐसे में विरोधी पार्टियां इस बात को आधार बनाकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं। 




बिहार विधानसभा चुनाव और परिणाम
गौरतलब है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।

ये भी पढ़ें:- Bihar Elections: 'जंगलराज वन और टू में फंसा बिहार', ऐसा क्यों बोले ओवैसी; पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed