फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader hereram yadav shot dead in samastipur bihar

बिहार: राजद नेता की गोली मारकर हत्या, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

Fri, 22 Dec 2017 12:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
RJD leader hereram yadav shot dead in samastipur bihar
फायरिंग
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसले की घटनाएं कम नहीं हो रहीं। समस्तीपुर जिले में शुक्रवार सुबह अपराधियों ने राजद नेता हरेराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। खबरों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के हसनपुर क्षेत्र के अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता देवी के ससुर और राजद नेता हरेराम यादव को बेखौफ अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना से सटे हाजीपुर में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वारदात सुबह के वक्त हुई जब हरेराम यादव सुबह टहलने निकले थे। हमला करने के लिए घात लगाए बैठे अपराधियों ने हरेराम यादव पर गोली दागी जिससे मौका-ए-वारदात पर उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने हसनपुर बिथान रोड जाम कर दिया। वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों ने यादव की हत्या किस वजह से की इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed