फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD asked CM Nitish kumar, why only criminals and corrupt people in your cabinet

बिहारः राजद ने सीएम नीतीश से पूछा- आपके नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों?

Sun, 22 Nov 2020 05:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
RJD asked CM Nitish kumar, why only criminals and corrupt people in your cabinet
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव(फाइल फोटो)

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद से विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल लगातार हमलावर है। राजद ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि आपके नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है और इनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार बड़ी बात क्यों नहीं लगती है?

विज्ञापन


राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकुट मणि, जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।
विज्ञापन


 राजद नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक पत्रकार द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी को यह कहते देखा गया कि उच्च न्यायालय ने इस मामले को खारिज किया और उच्चतम न्यायालय में उनके पक्ष को नहीं सुना गया है और जब तारीख आयेगी, तब वह अपना पक्ष रख्रेंगे, इसमें क्या बड़ी बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, तेजस्वी ने कहा कि इनकी निष्कपटता देखिए। कहते हैं बीवी पर  भ्रष्टाचार कोई बड़ी बात नहीं। राजद ने अधिकारिेक ट्वीट में सवाल किया कि नीतीश के नवरत्नों में सभी अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है ? पार्टी ने कहा कि इनके मंत्रियों से करोड़ों के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछो तो कहते हैं कि भ्रष्टाचार बड़ी बात नहीं।




गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार नीत सरकार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ख़बरदार अगर कोई नैतिकता, सुशासन और लोकलाज की बात करेगा। उन्होंने कहा था कि बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed