फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD and JDU MLA fought inside bihar legislative assembly over sand mining issue

बिहार विधानसभा की मर्यादा तार-तार, सदन में राजद-जदयू विधायकों ने की गाली-गलौच और हाथापाई

Tue, 28 Nov 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Tue, 28 Nov 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
RJD and JDU MLA fought inside bihar legislative assembly over sand mining issue
बिहार विधान सभा
बिहार विधान सभा में मंगलवार को सदन की सारी मर्यादाएं तार-तार हो गईं। विधान सभा के अंदर ही राजद और जदयू विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। हाल ये रहा कि कोई नेता दूसरे नेता को उंगली दिखा रहा था, तो कोई गाली दे रहा था। जब इनका इतने से भी मन नहीं भरा तो विधायकों में जमकर हाथापाई हुई। 
विज्ञापन


शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बालू उठाव मामले में सरकार की नीतियों को लेकर शुरू हुई बहस के दौरान ही राजद विधायक भाई वीरेंद्र और जदयू विधायक वीरेंद्र सिंह एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विधान सभा अध्यक्ष ने मामले पर संज्ञान लिया है और कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सदन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। विपक्षी दल सूबे में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, घोटालों और कानून व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके साथ ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने नियोजित शिक्षकों के लिए ‘समान काम-समान वेतन’ का समर्थन किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी और तेजस्वी यादव के बीच भी सदन में नोक-झोंक शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि आपकी सरकार है, जांच करवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed