{"_id":"5a1d6db64f1c1b6a678be7da","slug":"rjd-and-jdu-mla-fought-inside-bihar-legislative-assembly-over-sand-mining-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विधानसभा की मर्यादा तार-तार, सदन में राजद-जदयू विधायकों ने की गाली-गलौच और हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधानसभा की मर्यादा तार-तार, सदन में राजद-जदयू विधायकों ने की गाली-गलौच और हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधान सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधान सभा में मंगलवार को सदन की सारी मर्यादाएं तार-तार हो गईं। विधान सभा के अंदर ही राजद और जदयू विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। हाल ये रहा कि कोई नेता दूसरे नेता को उंगली दिखा रहा था, तो कोई गाली दे रहा था। जब इनका इतने से भी मन नहीं भरा तो विधायकों में जमकर हाथापाई हुई।
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बालू उठाव मामले में सरकार की नीतियों को लेकर शुरू हुई बहस के दौरान ही राजद विधायक भाई वीरेंद्र और जदयू विधायक वीरेंद्र सिंह एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विधान सभा अध्यक्ष ने मामले पर संज्ञान लिया है और कार्रवाई करने की बात कही है।
गौरतलब है कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सदन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। विपक्षी दल सूबे में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, घोटालों और कानून व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने नियोजित शिक्षकों के लिए ‘समान काम-समान वेतन’ का समर्थन किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी और तेजस्वी यादव के बीच भी सदन में नोक-झोंक शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि आपकी सरकार है, जांच करवा लें।

#Bihar: Members of RJD, including Rabri Devi, staged a protest outside Assembly against state govt, alleging law and order failure in the state. pic.twitter.com/EXB3Xi8uGe
— ANI (@ANI) November 28, 2017