{"_id":"5f3a1399f6b69446303d9b42","slug":"river-ganga-may-cross-red-mark-in-bihar-capital-city-patna-water-level-may-increase-in-other-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बाढ़ का कहर जारी, पटना में आज लाल निशान को पार कर सकती है गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बाढ़ का कहर जारी, पटना में आज लाल निशान को पार कर सकती है गंगा
Mon, 17 Aug 2020 10:50 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
बिहार में बाढ़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना में गंगा का नदी का जलस्तर सोमवार को लाल निशान पार सकता है। गंगा में जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि रविवार को पटना में गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर लाल निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे था।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि गंगा में रविवार को शनिवार की तुलना में लगभग 21 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद रविवार को गंगा का जलस्तर 48.52 मीटर हो गया है। आयोग की माने तो गांधी घाट पर खतरे का लाल निशान 48.60 मीटर पर है तो इस हिसाब से गंगा लाल निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे गोते लगा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा पटना के दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर में 22 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यहां का जलस्तर बढ़कर 49.60 मीटर पर पहुंच गया है। दीघा घाट पर गंगा खतरे के लाल निशान पर 85 सेंटीमीटर नीचे थी। इसके अलावा हाथीदह में जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी गई, जो कि खतरे के निशान से दस सेंटीमीटर नीचे था।
विज्ञापन
इसके अलावा मुंगेर में गंगा नदी के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कि खतरे के निशान से 1.19 मीटर नीचे यानि कि 38.14 मीटर पर था। भागलपुर में गंगा का स्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ा और वर्तमान में जलस्तर 32.71 मीटर पर है, जो कि खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर नीचे था।
वहीं कहलगांव में गंगा नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मापी गई थी। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दस सेंटीमीटर नीचे यानि कि 30.99 मीटर पर था।