फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Riots in Bhojpur Policemen pelted with stones from hostel roof after clashes with locals

Riots in Bhojpur: छात्रों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प, जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर हॉस्टल की छत से पथराव

Mon, 06 Feb 2023 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 07:04 PM IST
सार

बिहार में भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र में सोमवार को माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब पुराने विवाद को लेकर हॉस्टल के छात्रों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हो गई। झड़प के दौरान लाठी-डंडे के साथ जमकर ईंट-पत्थर भी चले।
 

विज्ञापन
Riots in Bhojpur Policemen pelted with stones from hostel roof after clashes with locals
छात्रों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुर जिले में हर प्रसाद दास जैन कॉलेज के छात्रों को बुलाकर पीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दो छात्रों को स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। पूरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मोहल्ले की बताई गई है। मारपीट की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दो छात्र मनीष और शिवम को फोनकर बुलाया गया। करमन टोला मोहल्ले में पहुंचने के बाद पहले से मौजूद दर्जनों की संख्या में युवक लाठी-डंडा से दोनों छात्रों पर टूट पड़े। इस दौरान दोनों ही छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए और जैसे-तैसे जान बचाकर सदर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दर्जनों की संख्या में युवक लाठी-डंडा लेकर दो छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। घटना का जड़ सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर है। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज का नूतन छात्रावास, जो कि नवादा थाना क्षेत्र में मौजूद है। उसके कुछ छात्र चंदा मांगने पूजा के दौरान पास के मोहल्ले में गए थे, उस समय करमन टोला के विनय कुमार नाम के व्यक्ति के साथ चंदा को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद में आज एक बार फिर नूतन छात्रवास के दो छात्रों को फोनकर झूठ बोलकर बुलाया गया और दोनों छात्रों को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नूतन छात्रवास के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, पुलिस को डर है कि छात्रावास के लड़के बदला लेने के लिए इस बार वो हमला ना कर दें। मौके पर एएएसपी हिमांशु भी पहुंचे, यहां उन्होंने कहा कि मारपीट की सूचना मिली है। दोनों पक्षों पर एफआईआर किया जा रहा है। इस मारपीट में एक पक्ष के द्वारा पुलिस पर भी पथराव किया गया है। पथराव करने के मामले में एक अन्य केस भी किया जाएगा और जो दोषी हैं, उनको जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed