फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rintu singh murder family accused minister lesi singh rjd te tejashwi yadav slams jdu

बिहार में पत्रकार की हत्या: मंत्री लेसी सिंह पर हत्या का आरोप, पूर्णिया में परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 14 Nov 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 14 Nov 2021 12:22 PM IST
सार

पूर्णिया के सरसी में बीते दिन विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या के बाद पटना तक राजनीति गरमा गई है। हत्या का आरोप बिहार सरकार में मंत्री और धमदाहा विधायक लेसी सिंह पर लग रहा है।  

विज्ञापन
rintu singh murder family accused minister lesi singh rjd te tejashwi yadav slams jdu
परिजनों का हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार की मंत्री और धमदाहा विधायक लेसी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हत्या का आरोप मंत्री लेसी सिंह पर लगा है। मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। लेसी का नाम आते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सत्ताधारी दल जदयू पर हमलावर है। विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह के परिजनों ने शनिवार को सरसी थाना के पास शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विश्वजीत सिंह जिला परिषद् सदस्य अनुलिका सिंह के पति थे और खुद भी जिला परिषद् सदस्य रह चुके थे और राजनीति में सक्रिय थे। इधर नाराज लोगों को शांत कराने पहुंचे एसपी दयाशंकर को भी  विरोध का सामना करना पड़ा। घटना के बाद सरसी थानाध्यक्ष नरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
मृतक के पिता मनोज सिंह, पत्नी अनुलिका सिंह और मां ने साजिश के तहत हत्या और पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। अनुलिका सिंह ने बताया कि उनके पति रिंटू सिंह साल 2015 में भारी बहुमत से जिप सदस्य पद पर जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी अनुलिका का आरोप है कि पति रिंटू सिंह खुद धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। क्षेत्र में स्थिति मजबूत होने के कारण यह बात विरोधियों को नहीं पची और साजिश के तहत हत्या करा दिया गया। इसमें मंत्री लेसी सिंह व उनके लोग शामिल हैं।



नीतीश पर गरजे तेजस्वी यादव
पत्रकार की हत्या पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पूर्णिया में पत्रकार और पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या में नीतीश कुमार की मंत्री लेसी सिंह और उनके भतीजे आरोपी हैं।  एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन जब मृतक के रिश्तेदार लेसी सिंह और उसके भतीजे पर स्पष्ट रूप से आरोप लगा रहे हैं तो राज्य सरकार और उसके मुखिया चुप क्यों हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed