फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rescue of two girls including minor in Bettiah, orchestra owner and his two brothers used to rape daily

Bihar Crime: नाबालिग समेत दो लड़कियों का रेस्क्यू, ऑर्केस्ट्रा संचालक और उसके दो भाई रोजाना करते थे दुष्कर्म

Fri, 07 Jul 2023 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि उसके सगे चाचा ने उसको 50 हजार रुपये में दो साल पहले आर्केस्ट्रा संचालक के हाथ बेच दिया था। ऑर्केस्ट्रा संचालक उसे जबरन अश्लील नृत्य के लिए भेजता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि स्वयं संचालक और उसके दो भाई उसको नशीले पदार्थ का सेवन कराते थे और प्रतिदिन नशे में पीड़िता का बलात्कार करते थे।

विज्ञापन
Rescue of two girls including minor in Bettiah, orchestra owner and his two brothers used to rape daily
पुलिस और अन्य टीमों के साथ आरोपी तथा छुड़वाई गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) और क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेतिया ने एनसीपीसीआर के निर्देश पर आर्केस्ट्रा संचालक के पास से दो लड़कियों का रेस्क्यू किया है। मामला जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखई गांव का है। छापेमारी टीम ने आर्केस्ट्रा संचालक सहित एक महिला को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मानव तस्करी रोधी इकाई और क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेतिया कार्यालय को सूचना मिली थी कि एक आर्केस्ट्रा में दो लड़कियों के साथ मारपीट और बलात्कार किया जा रहा है। साथ ही मना करने पर हथियार दिखा कर धमकी दी जा रही है और नशे की दवाई भी दी जा रही है। सूचना पर क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेतिया कार्यालय ने बेतिया पुलिस थाना, महिला थाना, एनजीओ मिशन मुक्ति फॉउंडेशन, रेस्क्यू फॉउंडेशन, प्रयास जुवेनाइल, सीडब्ल्यू बेतिया, चाइल्डलाइन बेतिया और शिकारपुर थाने के साथ एक संयुक्त रेस्क्यु अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसमें शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखई गांव में संचालित आर्केस्ट्रा की चारों तरफ से घेराबंदी की गई। छापेमारी में एक नाबालिग और एक वयस्क महिला को रेस्क्यू किया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान आर्केस्ट्रा संचालक अबरार गद्दी ने भागने कि कोशिश की। लेकिन उसको टीम ने पकड़ लिया। आर्केस्ट्रा संचालक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग में पीड़िता ने बताया कि उसके सगे चाचा ने उसको 50 हजार रुपये में दो साल पहले आर्केस्ट्रा संचालक के हाथ बेच दिया था। ऑर्केस्ट्रा संचालक उसे जबरन अश्लील नृत्य के लिए भेजता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि स्वयं संचालक और उसके दो भाई उसको नशीले पदार्थ का सेवन कराते थे और प्रतिदिन नशे में पीड़िता का बलात्कार करते थे। विरोध पर आर्केस्ट्रा संचालक बंदूक का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था।


प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराकर ऑर्केस्ट्रा संचालकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित लड़कियों को आश्रय गृह भेजा गया है। ऑर्केस्ट्रा संचालक के पास से एक देशी कट्टा बरामद कर जब्त कर लिया गया है। उसको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed