फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rekha Gupta New CM Delhi cabinet minister Pankaj Singh Bihar connection, Pankaj Singh buxar connection

Delhi Election : वर्षों से दिल्ली में रह रहे बक्सर के पंकज सिंह बने सरकार में मंत्री, कैसा है बिहार से नाता

Thu, 20 Feb 2025 01:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Feb 2025 01:27 PM IST
सार

Bihar : डा. पंकज कुमार सिंह का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है, लेकिन आज उनके पैतृक गांव में लोग मिठाइयां बांट रहे हैं। बैंड बाजे के साथ पटाखे भी खूब छोड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Rekha Gupta New CM Delhi cabinet minister Pankaj Singh Bihar connection, Pankaj Singh buxar connection
बक्सर जिले के पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बक्सर जिले के पंकज सिंह दिल्ली सरकार में मंत्री बन गये हैं। भाजपा के नई सरकार में मंत्री बनने की सूचना पर उनके पैतृक गांव ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली में जश्न का माहौल है। डॉ पंकज सिंह को पहली बार विधायक बनने के बाद गृह जिला बक्सर में प्रथम आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। हलांकि अभी उनके बक्सर आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। उनके पैतृक गांव धरौली के युवा समाजसेवी रणजीत सिंह उर्फ फुड़ू सिंह ने बताया कि जीत व मंत्री बनने की खुशी में 151 किलो से अधिक लड्डू गाँव में बांटे जा चुके हैं। बैंड बाजे के साथ पटाखे भी खूब छोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता अपने विधायक बेटे का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। उम्मीद है कि नई सरकार के गठन में डॉ पंकज सिंह को किसी महत्वपूर्ण विभाग का मंत्रालय मिलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली में रहता है पूरा परिवार 
ग्रामीणों का कहना है कि डा. पंकज कुमार सिंह का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। वे मूल रुप से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित धरौली गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता स्व. बाबू राज मोहन सिंह दिल्ली में एडिशनल कमिश्नर थे। ग्रामीण बताते है कि इनके पिता ने दिल्ली के नागलोई में कुंवर सिंह कॉलोनी बसाई थी, जहां शाहाबाद इलाके के लोगों की आबादी रहती है। फिलहाल इनके बड़े भाई मनोज सिंह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील है। वहीं छोटे भाई राहुल सिंह भी हाई कोर्ट में वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार में बक्सर से भी पहुंचे थे लोग 
पंकज सिंह के चुनाव प्रचार अभियान में बक्सर से भी लोग शामिल हुए थे। भाजपा नेता कुंवर कमलेश सिंह, जदयू के संजय सिंह राजनेता, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अरविंद प्रताप सिंह उर्फ बंटी शाही आदि ने भी विकासपुरी में चुनावी सभाएं और जनसंपर्क कर अपने जिले के निवासी पंकज के लिए वोट मांगे थे।

गांव में विकास के उम्मीद 
ग्रामीणों का कहना है कि पंकज सिंह के दिल्ली में मंत्री पद मिल जाने के बाद गांव में भी विकास की संभावनाएं जग गई है। गांव में सड़क विद्यालय समेत अन्य प्रकार की बुनियादी सुविधाएं में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ग्रामीण आशा लगा रहे हैं कि पंकज सिंह के मंत्री बन जाने के बाद वह अपने पैतृक गांव धरौली में भी विकास करेंगे और जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed