{"_id":"0365265e7bb34b1290c25faa23db3fe6","slug":"rape-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को उठा ले गए गुंडे, कर डाली वहशियाना हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की को उठा ले गए गुंडे, कर डाली वहशियाना हरकत
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में 17
विज्ञापन
वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर गांव की 17 वर्षीय बच्ची जब कल रात शौच के लिए जा रही थी तभी गांव के मुखिया आशा चौधरी के पुत्र रिषिकेश कुमार और उसके सहयोगी विजय भगत ने बच्ची को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे रायपुर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में ले गए।
पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने रात भर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और सुबह उसे वे उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गेए।
सूत्रों ने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद संबंधित थाना में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है।
इस बीच घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गांव के निकट सड़क मार्ग को जाम करने के बाद रायपुर बाजार को बंद करा दिया।