फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ramdev lalu to be relative

लालू और बाबा रामदेव बनेंगे समधी ?

Tue, 08 Nov 2016 07:52 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
ramdev lalu to be relative
- फोटो : social media

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और योग गुरु बाबा रामदेव जल्द ही रिश्तेदार बन सकते हैं। इस बात के संकेत दोनों की हाल के दिनों में बढ़ी नजदीकियों से मिले  हैं। हालांकि किसी ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। इंडिया टुडे में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक रामदेव अपनी भतीजी की शादी लालू के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप से करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रामदेव ने लालू यादव के दामाद को बिहार में पतंजलि के उत्पादों के वितरण के लिए चुना है। रामदेव और लालू दोनों ही यादव हैं। हाल के दिनों में दोनों की नजदीकियां बढ़ी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच रिश्ते को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है। अगर दोनों परिवार वैवाहिक रिश्ते से जुड़ते हैं तो इसका बिहार की राजनीति के साथ-साथ महागठबंधन पर भी असर पड़ सकता है। क्योंकि रामदेव कट्टर बीजेपी समर्थक हैं। यूपी चुनाव के नतीजे बिहार में महागठबंधन की गांठ कमजोर कर सकती है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में ये भी हवाला दिया गया है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ रिश्तेदारी निभाना चाहते हैं। बता दें कि इस बार लालू यादव के घर छठ पूजा भी नहीं हुई थी। उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने कहा था कि अब बहू घर आएगी तभी पूजा होगी। इससे पहले तेजस्वी यादव के वाट्सएप पर 44 हजार शादी के भी प्रस्ताव आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed