फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rama Singh says Tej Pratap Yadav have no impact in RJD news in Hindi

राजद में रार: रामा सिंह का तेज प्रताप पर हमला, बोले- पार्टी में रहें या जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

Wed, 13 Oct 2021 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Oct 2021 08:27 PM IST
सार

वैशाली से राजद के पूर्व सांसद रामा सिंह ने तेज प्रताप यादव को लेकर कहा है कि उनके पार्टी में रहने या न रहने से कोई असर नहीं पड़ता है। दो विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होने वाले उप चुनावों को लेकर राजद की स्टार प्रचारक सूची में शामिल न किए जाने के बाद तेज प्रताप का विद्रोही रुख तेज हुआ है।

विज्ञापन
Rama Singh says Tej Pratap Yadav have no impact in RJD news in Hindi
तेज प्रताप यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और इस समय विद्रोही रुख अपनाए तेज प्रताप यादव को अपनी ही पार्टी में ताने सुनने पड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद रामा सिंह ने बुधवार को कहा कि तेज प्रताप पार्टी में रहें या जाएं, इससे पार्टी के किसी भी नेता पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

विज्ञापन


स्थानीय विदुपुर बाजार में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए रामा सिंह ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप और उनके छोटे भाई तेजस्वी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद दोनों, कुश्वेश्वरस्थान और तारापुर, उप चुनावों में जीत हासिल करेगी।बिहार के लोग तेजस्वी यादव के साथ हैं।'
विज्ञापन


'पार्टी महत्वपूर्ण होती है, कोई व्यक्ति नहीं'
तेज प्रताप यादव के राजद से हटने की बात पर रामा सिंह ने कहा कि पार्टी महत्वपूर्ण होती है, कोई व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता। लोग आते-जाते रहते हैं, पार्टी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप की वजह से राजद पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उप चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इन चुनावों में राजद की जीत निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपी आंदोलन शुरू करूंगा: तेज प्रताप
तेज प्रताप के खिलाफ राजद नेताओं का यह रुख नया नहीं है। इससे पहले पार्टी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा था कि तेज प्रताप अब पार्टी में नहीं हैं। वहीं, आलोचना के बाद भी तेज प्रताप झुकने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा है कि मैं जेपी (जय प्रकाश) आंदोलन की तर्ज पर एलपी (लालू प्रसाद) आंदोलन शुरू करूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed