फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Vilas Paswan will file nomination for Rajya Sabha as an NDA candidate

राम विलास पासवान ने बिहार से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, नीतीश भी रहे मौजूद

Fri, 21 Jun 2019 03:26 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan will file nomination for Rajya Sabha as an NDA candidate
ram vilas paswan - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया रामविलास पासवान ने आज बिहार विधानसभा में एनडीए के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति में कुछ नाराज नेताओं ने पार्टी को नई उपमा देकर कटाक्ष किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने नई पार्टी बनाने का एलान किया है। साथ ही यह आरोप भी लगाया है कि नेतृत्व ने पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा के दो महासचिव सत्यानंद शर्मा और अनिल कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर के नेतृत्व में विद्रोह कर रहे इन नेताओं ने लोजपा (सेक्युलर) बनाने का एलान कर दिया था। इन लोगों का आरोप है कि लोजपा ने अमीर और बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिए और पार्टी पर कब्जा बनाए रखने वाले परिवार के हितों को बढ़ाने तक सीमित कर लिया है।

हालांकि लोजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने इन गतिविधियों को खारिज करते हुए कहा कि शर्मा पर आरोप है कि वह पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान की संसदीय सीट जमुई में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।


पारस ने कहा कि जो भी उनके साथ होने का दावा कर रहे हैं। वे वास्तव में बहुत पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधयों के आधार पर निष्कासित किए जा चुके हैं। पारस ने कहा कि शर्मा को यह भी बताना चाहिए कि जिस दिन उन्होंने स्वांग रचा था। उसी दिन पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed