फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Mandir : Aastha special train started from Barauni.1344  devotees went to Ayodhya.

Ram Mandir : रामलला के दर्शन के लिए बरौनी से खुली आस्था स्पेशल ट्रेन, 1344 श्रद्धालु हुए अयोध्या के लिए रवाना

Fri, 09 Feb 2024 11:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 09 Feb 2024 11:35 PM IST
सार

Bihar : प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के खुलते ही जय प्लेटफॉर्म पर जय श्री राम और जय सिया राम के नारे गूंजने लगे। 

विज्ञापन
Ram Mandir : Aastha special train started from Barauni.1344  devotees went to Ayodhya.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

22 जनवरी को जिन्हें रामलला के दर्शन नहीं हो पाए और जो प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया। शुक्रवार को बरौनी जंक्शन से अयोध्या के लिए एक आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha Special Train) की शुरुआत की गई है। इस ट्रेन को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। ट्रेन के खुलते ही बरौनी जंक्शन पर जय श्री राम और जय सियाराम के नारे से गूंजने लगे। तकरीबन 1344 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन शाम के 7:55 पर बरौनी जंक्शन से अयोध्या के लिए रवाना हुई। ट्रेन की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए थे। वहीं श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। उनके खान-पान एवं अन्य चीजों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कर्मियों ने भी दावा किया कि ट्रेन में यात्रियों का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के कारण लग गये 75 साल 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कारण 75 साल लग गए प्रभु श्री राम को अपना घर मिलने में। अगर कांग्रेस पार्टी लटकाने-भटकाने का काम नहीं करती तो शायद 1947 में ही प्रभु श्री राम को अपना घर मिल गया होता। उन्होंने कहा कि यह अमृत काल है, इस काल के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऋषि हैं, जिसके खाते में ना पैसा है, ना अपना कोई संपत्ति है।
विज्ञापन


अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा की है बारी 
 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान के माध्यम से चंद्रमा पर चंद्रयान भेज दिया। संसद भी बना, प्रभु श्री राम का मंदिर भी बन गया है,लोगों की सारी कामनाएं पूरी हो रही हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि काशी का विकास हो रहा है अब मथुरा का भी विकास होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में भी काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed