फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rallies of primeminister narendra modi are Canceled during bihar elections

रद्द की गई मोदी की 6 रैलियां, पोस्टरों पर भी चेहरे बदले

Fri, 16 Oct 2015 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Oct 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
rallies of primeminister narendra modi are Canceled during bihar elections

लोकसभा चुनावों के पहले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बन चुके थे। 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनका और भी बढ़ा फिर वो देश में होने वाले किसी भी चुनाव में भाजपा के स्टार कैंपेनर रहे।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही बिहार के विधानसभा चुनावों में भी हुआ और पार्टी ने पीएम की 40 से ज्यादा रैलियों की व्यवस्था कर दी, लेकिन अब अचानक मोदी की लगातार 6 रैलियां रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


इतना ही राज्य में चुनावी पोस्टरों से भी पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का चेहरा हटाकर स्थानीय चेहरों और गठबंधन के नेताओं को पोस्टर में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टरों से हटी पीएम मोदी और शाह की फोटो

rallies of primeminister narendra modi are Canceled during bihar elections

पीएम मोदी के रैलियों को रद्द करने के पीछे एक कारण नवरात्र भी बताया जा रहा है। अगर बात चुनावी पोस्टरों की करें तो पीएम मोदी और अमित शाह के स्थान पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, सीपी ठाकुर, अश्विनी चौबे, जैसे नेताओं को जगह दी गई है वहीं आगामी 22 अक्टूबर को होने वाली पीएम मोदी की 6 रैलियां रद्द कर दी गई हैं।

इस संबंध में विरोधी इस बात की आशंका जाहिर कर रहे हैं पहले चरण के मतदान के बाद खास रुझान ने मिलने पर भी भाजपा ने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन नीति में भी बदलाव!

rallies of primeminister narendra modi are Canceled during bihar elections

अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के अनुसार भाजपा ने विज्ञापन की रणनीति में भी बदलाव किया है।

दूसरे चरण के मतदान के दो दिन पहले स्थानीय समाचार पत्रों में भी लोजपा नेता राम विलास पासवान,आरएसपी के उपेंद्र कुशवाहा और 'हम' के जीतन राम मांझी ने अपने विज्ञापन तो दिए ही थे, उसी क्रम में भाजपा ने भी अपने तरीके में अपनी तब्दीली लाई है।

उन विज्ञापनों में भाजपा के किसी नेता की कोई तस्वीर नहीं थी, बल्कि उनमें 11 वादे थे। चुनाव समाप्त होने से पहले मोदी की बिहार में 40 के आस-पास चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तय किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed