{"_id":"5c59a525bdec22737148566c","slug":"rail-service-restored-after-seemanchal-express-acccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद रेल सेवा बहाल, मृतक के परिजन ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद रेल सेवा बहाल, मृतक के परिजन ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Tue, 05 Feb 2019 08:32 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, पटना-हाजीपुर
भाषा, पटना-हाजीपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के वैशाली जिले में सीमांचल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रभावित लाइन पर रेल सेवा मंगलवार को फिर से बहाल कर दी गई। सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत बरौनी-बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल रेल लाइन पर तीन फरवरी को सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।।
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत और मलबों को हटाए जाने का काम पूरा हो गया। मंगलवार सुबह इस लाइन से ट्रेनों को चलाने के लिए तकनीकी स्वीकृति दी गई। इसके बाद सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस ट्रेन हादसा स्थल सहदेई बुज़ुर्ग से सुबह साढ़े नौ बजे गुजरी।
विज्ञापन
हादसे के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था जबकि कुछ का मार्ग बदल दिया गया था। सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन
इस बीच, हाजीपुर से मिली एक खबर में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला निवासी हैदर अली ने रेलवे के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए राजकीय रेल पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। हादसे में हैदर के दो चाचा और दादी की मौत हो गई थी।
राजकीय रेल पुलिस थाने के अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि हैदर अली अपने चाचा शम्सुद्दीन आलम और अंसारी आलम तथा दादी सईदा खातून के शव को लेने के लिए आए हुए थे। तीनों कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए थे ।